फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद विवि : एलएलबी की परीक्षा का विरोध, परीक्षा नियंत्रक दफ्तर पर हंगामा

Fri, 17 Jun 2022 09:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

छात्र सुबह 10 बजे ही परीक्षा नियंत्रक कार्यालय पर जुट गए। छात्रों का कहना था कि सत्र 2021-22 के तहत एलएलबी प्रथम सेमेस्टर में चार मई तक स्पोर्ट्स कोटा से प्रवेश लिए गए। इसके बाद केवल एक माह तक कक्षाएं चलीं और अब परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है।
विज्ञापन
Prayagraj News : इविवि में विभिन्न मांगों कोे लेकर परीक्षा नियंत्रक कार्यालय पर हंगामा करते छात्रों से वार्ता करते पुलिस और विवि प्रशासन के अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में सत्र 2021-22 की एलएलबी के पहले एवं चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं सात जुलाई से प्रस्तावित हैं। छात्र परीक्षा विरोध कर रहे हैं। इस मसले पर छात्रों ने शुक्रवार को छह घंटे तक परीक्षा नियंत्रक कार्यालय का घेराव किया और वहां धरने पर बैठे रहे। कुछ देर के लिए तालाबंदी भी की। उनकी मांग है कि पहले एवं चौथे सेमेस्टर के छात्रों को प्रमोट कर दिया जाए और दूसरे एवं पांचवें सेमेस्टर की कक्षाएं जुलाई के पहले सप्ताह में शुरू करा दी जाएं। इस मांग पर उचित विचार किए जाने का आश्वासन मिलने के बाद छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक कार्यालय का घेराव समाप्त किया।

विज्ञापन



छात्र सुबह 10 बजे ही परीक्षा नियंत्रक कार्यालय पर जुट गए। छात्रों का कहना था कि सत्र 2021-22 के तहत एलएलबी प्रथम सेमेस्टर में चार मई तक स्पोर्ट्स कोटा से प्रवेश लिए गए। इसके बाद केवल एक माह तक कक्षाएं चलीं और अब परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है।


चौथे सेमेस्टर की परीक्षा भी काफी पहले हो जानी चाहिए थी, लेकिन जुलाई में परीक्षा कराई जा रही है। वहीं, 23 दिसंबर को क्लैट की परीक्षा प्रस्तावित है, जिसके लिए एलएलबी पांचवें सेमेस्टर की मार्कशीट की जरूरत पड़ेगी। चौथे सेमेस्टर की परीक्षा कराई गई तो रिजल्ट के लिए इंतजार करना होगा। इसके बाद पांचवें सेमेस्टर की कक्षाएं चलेंगी और फिर पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

23 दिसंबर तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकेगी और पांचवें सेमेस्टर के छात्र परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह जाएंगे। वहीं, प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थी महज एक माह की कक्षा के आधार पर परीक्षा में शामिल होंगे, जबकि एक सेमेस्टर की कक्षाएं छह माह तक चलनी चाहिए। छात्र इस मांग पर अड़े थे कि पहले एवं चौथे सेमेस्टर के विद्यार्थियों को प्रमोट किया जाए और प्रमोशन के बाद दूसरे एवं पांच सेमेस्टर में पहुंचने वाले छात्राओं की कक्षाएं जुलाई के पहले सप्ताह में शुरू कराई जाएं, ताकि पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं क्लैट के आयोजन से पहले हो सकें और छात्र क्लैट में शामिल हो सकें।


इस मांग पर लेकर छात्र शाम चार बजे तक परीक्षा नियंत्रक कार्यालय पर जुटे रहे। कुछ देर के लिए छात्रों ने वहां तालाबंदी भी की और विरोध में नारे लगाए। चार बजे के आसपास मौके पर चीफ प्रॉक्टर प्रो. हर्ष कुमार और डीन विधि संकाय प्रो. जेएस सिंह पहुंचे। उन्होंने छात्रों को आश्वासन दिया कि उनके प्रत्यावेदन को परीक्षा समिति के समक्ष रखा जाएगा और परीक्षा समिति का जो निर्णय होगा, उसे लागू किया जाएगा। इसके बाद छात्र माने और धरना एवं घेराव समाप्त किया।
विज्ञापन

Prayagraj News : इविवि में विभिन्न मांगों कोे लेकर परीक्षा नियंत्रक कार्यालय पर हंगामा करते छात्रों से वार्ता करते पुलिस और विवि प्रशासन के अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।
स्नातक की परीक्षा के बाद अफसरों ने ली राहत की सांस
साइबर हमले की आशंका के बीच शुक्रवार को इविवि एवं संघटक कॉलेजों की बीए एवं बीएससी तृतीय वर्ष की परीक्षा के सफलतापूर्वक आयोजन के बाद अफसरों ने राहत की सांस ली। इससे पूर्व सर्वर में तकनीकी गड़बड़ी के कारण इविवि प्रशासन को पांच दिन की परीक्षाएं स्थगित करनी पड़ गईं थीं। इविवि प्रशासन की ओर से दावा किया गया था कि साइबर हमले के कारण परीक्षाएं प्रभावित हुईं। इस मसले पर परीक्षा कराने वाली एजेंसी को भी बेहतर तैयारी करने के निर्देश दिए गए थे। इविवि की पीआरओ डॉ. जया कपूर ने बताया कि परीक्षा के संचालन में न तो कोई बाधा आई और न ही कोई शिकायत। बाकी परीक्षाएं भी अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न कराई जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें