फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : बार में छेड़खानी-बवाल मामले में पीड़िता पहुंची थाने, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 26 Dec 2021 11:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज

सार

कैंट निवासी पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि 24 दिसंबर को वह अपने परिजनों के साथ उपरोक्त स्थान पर अपना जन्मदिन मनाने गई थी। वहां बगल की टेबल पर हुसैन अंसारी निवासी शाहगंज और शानू सिंह चौहान अपनी दो महिला मित्रों के साथ मौजूद थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइंस स्थित बैरल हाउस बार में छेड़खानी के बाद बवाल मामले में आखिरकार एफआईआर दर्ज हो गई। पीड़ित युवती ने थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद दो युवकों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।

विज्ञापन


कैंट निवासी पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि 24 दिसंबर को वह अपने परिजनों के साथ उपरोक्त स्थान पर अपना जन्मदिन मनाने गई थी। वहां बगल की टेबल पर हुसैन अंसारी निवासी शाहगंज और शानू सिंह चौहान अपनी दो महिला मित्रों के साथ मौजूद थे। खाना खाने के बाद वह परिजनों संग डांस कर रही थी तभी दोनों भद्दे कमेंट करते हुए उससे छेड़छाड़ करने लगे। विरोध पर धमकाने लगे और बाथरूम जाने पर उसके भाई को पीटने लगे।

वह जान बचाने के लिए भागा तो वहीं गिराकर उस पर लात-घूंसे बरसाने लगे। स्टाफ ने सभी को बाहर किया तो वहां भी दोनों ने मारपीट की। बीचबचाव की कोशिश पर उसके साथ ही उसके घर की अन्य महिलाओं से भी अभद्रता की। बीचबचाव पर छोटे भाई को भी पीट दिया, जिसमें वह चोटिल हो गया। पीड़िता का कहना है कि घटना में उसके परिवार के कई लोग चोटिल हुए। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की तस्वीर मिली है। उनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें