फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj: कांवड़ियों के लिए प्रयागराज-वाराणसी मार्ग बना वनवे, पुलिस ने की बैरिकेडिंग, आज से रूट डायवर्जन लागू

Fri, 11 Jul 2025 02:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कांवड़ यात्रा को लेकर यातायात पुलिस ने जीटी जवाहर अलोपीबाग चुंगी से भीटी प्रयागराज सीमा (वाराणसी मार्ग) तक बाईं (उत्तरी) लेन पर वाहनों के आवागमन पर शुक्रवार से प्रतिबंध लगा दिया है। यह एकल मार्ग सिर्फ कांवड़ियों के लिए आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
प्रयागराज में शास्त्री पुल पर सावन में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर की जा रही बैरिकेडिंग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांवड़ यात्रा को लेकर यातायात पुलिस ने जीटी जवाहर अलोपीबाग चुंगी से भीटी प्रयागराज सीमा (वाराणसी मार्ग) तक बाईं (उत्तरी) लेन पर वाहनों के आवागमन पर शुक्रवार से प्रतिबंध लगा दिया है। यह एकल मार्ग सिर्फ कांवड़ियों के लिए आरक्षित किया गया है। दाईं (दक्षिणी) लेन से सभी वाहनों का आवागमन होगा। यह व्यवस्था नौ अगस्त तक लागू रहेगी।

सावन माह शुक्रवार से शुरू होकर नौ अगस्त तक रहेगा। कांवड़ यात्रा के दौरान प्रथम सोमवार, द्वितीय सोमवार, कृष्ण पक्ष श्रावण शिवरात्रि, श्रावण कृष्ण पक्ष अमावस्या, तृतीय सोमवार, नाग पंचमी, चतुर्थ सोमवार, श्रावण शुक्ल पक्ष त्रयोदशी और रक्षा बंधन पूर्णिमा को देखते हुए पूरे रूट पर एकल मार्ग की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन


इसके लिए पूरे शास्त्री पुल पर 350 से अधिक बैरिकेड लगाए गए हैं। वहीं, यातायात पुलिस की 10 टीमें तैनात की गई हैं। यह टीमें जाम से छुटकारा दिलाने के अलावा वाहनों के खराब होने पर समस्या का समाधान करेंगी। यातायात प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि बैरिकेडिंग की व्यवस्था पूरी कर ली गई है। शुक्रवार से डायवर्जन शुरू हो जाएगा।
 

विज्ञापन

प्रयागराज में शास्त्री पुल पर सावन में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर की जा रही बैरिकेडिंग। - फोटो : अमर उजाला।

शहर में यहां से होगी वाहनों की इंट्री

1- शहर में लोड, अनलोड के (मूलभूत सुविधाओं वाले) वाहन धूमनगंज व फाफामऊ मार्ग से प्रवेश करेंगे।

बसों का यहां से होगा आवागमन

1- वाराणसी की तरफ से आने वालीं रोडवेज बसें हंडिया-सहसों-फाफामऊ के रास्ते प्रयागराज में प्रवेश करेंगी। शास्त्री ब्रिज का प्रयोग पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा।

2- जौनपुर की तरफ से आने वालीं रोडवेज बसें फूलपुर-सहसों-फाफामऊ के रास्ते प्रयागराज में प्रवेश करेंगी। यहां भी शास्त्री ब्रिज का प्रयोग पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा।

शास्त्री पुल पर सावन में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर बैरिकेडिंग की गई है। - फोटो : अमर उजाला।

यहां-यहां रहेगा डायवर्जन

1- कानपुर की ओर से वाराणसी को जाने वाले भारी वाहन कानपुर, रामादेवी, जाजमऊ-शहीद चंद्रशेखर आजाद मार्ग, बदरका, अचलगंज, बीघापुर, रायबरेली, प्रतापगढ़, जौनपुर के रास्ते वाराणसी की तरफ जाएंगे। वापसी का मार्ग भी यही रहेगा।

2- कौशाम्बी की तरफ से आने वाले वाहन प्रयागराज बाईपास से सोरांव कट से उतरकर भुपियामऊ (प्रतापगढ़), मुगराबादशाहपुर, मछली शहर के रास्ते वाराणसी जाएंगे।

3- लखनऊ की ओर से वाराणसी जाने वाले भारी/कॉमर्शियल वाहन रायबरेली, सलोन, प्रतापगढ़, जौनपुर के रास्ते वाराणसी जाएंगे। वापसी का मार्ग भी यही होगा।

4- प्रतापगढ़ की ओर से वाराणसी जाने वाले वाहन प्रतापगढ़, मछली शहर, जौनपुर के रास्ते वाराणसी जाएंगे। वापसी भी इसी मार्ग से होगी।

5- रीवा की ओर से वाराणसी जाने वाले वाहन मनगवां, हनुमना से मिर्जापुर के रास्ते वाराणसी जाएंगे।

6- रीवा से लखनऊ, कानपुर जाने वाले वाहन चित्रकूट, बांदा, चौडगरा, फतेहपुर होकर अपने गंतव्य को जाएंगे। वापसी का मार्ग भी यही होगा।

7- चित्रकूट की तरफ से आने वाले वाहन राजापुर, कौशाम्बी, कोखराज होकर जाएंगे।

विज्ञापन

शास्त्री पुल पर वन वे से होगा आवागमन । - फोटो : अमर उजाला।

इन दिनों पर लागू रहेगा डायवर्जन

- 12 जुलाई रात 10 से 15 जुलाई रात 10 बजे तक।

- 19 जुलाई रात 10 से 25 जुलाई रात 10 बजे तक।

- 27 जुलाई रात 10 से 30 जुलाई रात 10 बजे तक।

- दो अगस्त रात 10 से पांच अगस्त रात 10 बजे तक।

- छह अगस्त रात 10 से नौ अगस्त रात 10 बजे तक।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें