फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : आठ दिसंबर को होने वाली यूपी एचजेएस परीक्षा टली, 83 पदों पर भर्ती प्रस्तावित

Thu, 14 Nov 2024 01:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

माना जा रहा है कि पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा सात और आठ दिसंबर को प्रस्तावित है इस वजह से एचजेएस-2023 की परीक्षा टाल दी गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश उच्चतर न्यायिक सेवा-2023 की आठ दिसंबर को होने वाली प्रारंभिक परीक्षा स्थगित कर दी गई है। इस संबंध में रजिस्ट्रार जनरल हाईकोर्ट की ओर से पत्र जारी किया गया है।

विज्ञापन


कहा गया है कि अपरिहार्य कारणों से परीक्षा अगली सूचना तक स्थगित की गई है। माना जा रहा है कि पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा सात और आठ दिसंबर को प्रस्तावित है इस वजह से एचजेएस-2023 की परीक्षा टाल दी गई।

15 मार्च से 15 मई 2024 तक ऑनलाइन फॉर्म भरे गए थे। प्रारंभिक परीक्षा के लिए आठ दिसंबर 2024 की तिथि निर्धारित थी। 83 पदों पर भर्ती की जानी थी।

इसमें अनारक्षित 35, ओबीसी 22, ईडब्ल्यूएस आठ, एससी 17 और एसटी के लिए एक पद निर्धारित थे। इसके लिए योग्यता विधि स्नातक के साथ ही सात साल की प्रैक्टिस रखी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें