फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : सोमवार से खुलेगा इविवि, परीक्षाओं पर निर्णय लेने का दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से खुलेगा इविवि, परीक्षाओं पर निर्णय लेने का दबाव
विज्ञापन

0 ऑनलाइन परीक्षाओं की मांग पर अड़े छात्र, फिर आंदोलन की तैयारी
0 विश्वविद्यालय में 22 अप्रैल से प्रस्तावित हैं ऑफलाइन परीक्षाएं
प्रयागराज। होली की छुट्टी के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं इसके संघटक महाविद्यालय 21 मार्च से खुलने जा रहे हैं और 22 अप्रैल से विश्वविद्यालय में स्नातक द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की ऑफलाइन परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। वहीं, छात्र लगातार मांग कर रहे हैं कि परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में ही कराई जाएं। विश्वविद्यालय खुलने के बाद छात्रों ने इस मुद्दे पर फिर से आंदोलन करने की तैयारी कर रखी है। ऐसे में ऑनलाइन परीक्षाओं पर शीघ्र निर्णय लेने का विश्वविद्यालय प्रशासन पर भी दबाव बढ़ता जा रहा है।
छात्रों की मांग के मद्देनजर विश्वविद्यालय प्रशासन ने उन छात्रों से आवेदन मांगे थे, जो ऑनलाइन मोड में परीक्षा कराने की मांग कर रहे हैं। विश्वविद्यालय में तकरीबन सात हजार छात्र-छात्राओं ने चीफ प्रॉक्टर कार्यालय आवेदन जमा किए हैं। वहीं, विश्वविद्यालय के संघटक महाविद्यालयों में भी हजारों की संख्या में आवेदन आए हैं। होली से पहले ही विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से स्पष्ट कर दिया गया था कि छुट्टी के बाद विश्वविद्यालय खुलते ही आवेदनों की छंटनी होगी और उच्च स्तरीय कमेटी अपनी रिपोर्ट कुलपति को सौंपेगी। वहीं, छात्र चाहते हैं कि इस मामले में शीघ्र कोई निर्णय लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों का कहना है कि 22 अप्रैल से वार्षिक परीक्षाएं प्रस्तावित हैं और विश्वविद्यालय प्रशासन अपना रुख स्पष्ट नहीं कर रहा है। छात्र-छात्राएं असमंजस की स्थिति में हैं। छात्रों का दावा है कि आधे से अधिक छात्र-छात्राएं ऑनलाइन मोड में ही परीक्षा देना चाहते हैं। छात्रों ने मांग है कि विश्वविद्यालय प्रशासन विश्वविद्यालय खुलते ही इस मसले पर कोई निर्णय लै। छात्रों ने तय किया है कि सोमवार को विश्वविद्यालय खुलने पर परीक्षा नियंत्रक कार्यालय और कुलपति कार्यालय में ज्ञापन देंगे। अगर इसके बाद भी कोई निर्णय नहीं हुआ तो मंगलवार से आंदोलन तेज करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें