फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज :  बेरोजगारी से तंग युवक ने फांसी लगाकर जान दी

Thu, 10 Feb 2022 02:53 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मध्य प्रदेश के सतना जिले के  कोठी मदनी गांव का रहने वाला दिलीप सिंह छह फरवरी को शाहगंज स्थित एक लॉज में आकर रुका था। मंगलवार को सुबह से ही उसका कमरा बंद था।
विज्ञापन
sucide shimla
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहगंज स्थित एक लॉज में मंगलवार को मध्य प्रदेश से आए दिलीप सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर बुधवार को उसके घर वाले यहां पहुंच गए। घरवालों के मुताबिक वह दिसंबर से ही बेरोजगार था। इस कारण डिप्रेशन में चल रहा था।

विज्ञापन



मध्य प्रदेश के सतना जिले के  कोठी मदनी गांव का रहने वाला दिलीप सिंह छह फरवरी को शाहगंज स्थित एक लॉज में आकर रुका था। मंगलवार को सुबह से ही उसका कमरा बंद था। जब देर रात तक कमरा नहीं खुला तो कर्मचारियों को शक हुआ। उन लोगों ने खिड़की से देखा तो वह फंदे से लटक रहा था। पुलिस को सूचना दी गई।



शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बुधवार को दिलीप के घर वाले पहुंच गए। उसके फुफेरे भाई विकास सिंह ने बताया कि दिलीप राजस्थान में प्राइवेट नौकरी करता था लेकिन दिसंबर में उसे निकाल दिया गया था। इसके बाद से ही बेरोजगार था। इसी वजह से वह डिप्रेशन में था। दिलीप को बचपन से ही सफेद दाग था।
विज्ञापन





इस कारण उसकी शादी नहीं हो रही थी। इस बात से भी वह काफी परेशान था। कुछ दिन पहले वह घर से यह कहकर निकला था कि काम के सिलसिले में बाहर जा रहा है। एसओ अरविंद राय ने बताया कि बेरोजगारी और सफेद दाग के कारण वह डिप्रेशन में था। घर वालों के मुताबिक इसी कारण उसने खुदकुशी कर ली।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें