महाकुंभ में वाटर लेजर शो का होगा आयोजन
महाकुंभ-2025 में श्रद्धालु और पर्यटक वाटर लेजर शो का भी आनंद उठा सकेंगे। खास यह कि लेजर शो का आयोजन गंगा और यमुना नदी में पांच स्थानों पर होगा। इसके लिए 21.86 करोड़ स्वीकृत हुए हैं। आठ करोड़ रुपये की पहली किस्त भी जारी हो चुकी है।
2019 कुंभ में संगम तट पर वाटर लेजर शो का आयोजन किया गया था। इसे लेकर श्रद्धालुओं के साथ शहरियों में भी काफी उत्साह रहा। इसे देखते हुए महाकुंभ में इसके विस्तार की योजना बनाई गई है। इसके तहत पानी का पर्दा खड़ा कर उस पर महाकुंभ से संबंधित डॉक्यूमेंट्री दिखाई जाएगी। आधे-आधे घंटे के इस शो का आयोजन कालीघाट, नमामिगंगे घाट, मौजागिरी घाट, बोट क्लब एवं त्रिवेणी दर्शन घाट पर होगा।