फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : फाफामऊ घाट पर नहाते समय गंगा में डूबे दो छात्र, गोताखोर खोजबीन में जुटे

Sat, 20 May 2023 02:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पुल के नीचे सुबह करीब नौ बजे बच्चे स्नान कर रहे थे। इस दौरान दो बच्चे गहरे पानी में समा गए। तेज बहाव होने के कारण दोनों देखते ही देखते लापता हो गए। घटना की सूचना पाकर परिवार के लोग भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। फिलहाल पुलिस और गोताखोर दोनों की खोजबीन कर रहे हैं। 
विज्ञापन
गंगा में डूबे छात्र चाहत द्विवेदी और कृष्णा मिश्रा। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फाफामऊ घाट पर शनिवार को गंगा स्नान करते समय दो छात्र डूब गए। साथ में स्नान कर रहे लोगों के शोरगुल मचाने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने खोजबीन शुरू की, लेकिन दोनों का कहीं पता नहीं चला। घटना के चलते परिवार में कोहराम मचा हुआ है। दोनों शांतिपुरम फाफामऊ के रहने वाले थे और गुरुकुल मांटेंसरी स्कूल शांतिपुरम में पढ़ते थे।

विज्ञापन


बताया जा  रहा है कि पुल के नीचे सुबह करीब नौ बजे कई छात्र स्नान कर रहे थे। इस दौरान दो बच्चे गहरे पानी में समा गए। तेज बहाव होने के कारण दोनों देखते ही देखते लापता हो गए। घटना की सूचना पाकर परिवार के लोग भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। फिलहाल पुलिस और गोताखोर दोनों की खोजबीन कर रहे हैं।

गंगा में डूबे छात्रों की पहचान शांतिपुरम निवासी चाहत द्विवेदी पुत्र शिवमूर्ति द्विवेदी और कृष्णा मिश्र पुत्र लोकेश मिश्र के रूप में हुई। दोनों शांतिपुरम में ही गुरुकुल मांटेसरी स्कूल में पढ़ते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों के गंगा में डूबने पर घाट पर रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।
दो दिन पहले शिवकुटी गंगा घाट पर एमएनएनआईटी के दो छात्रों के डूबने की घटना अभी लोग भूल नहीं पाए थे कि दो बच्चे फिर डूब गए। बताया जा रहा है कि गर्मी में गंगा का जलस्तर कम होने के कारण घाटों की स्थिति बेतरतीब हो गई है। इसका अंदाजा न लगने के कारण नहाते समय लोग गहराई में चले जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें