फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराजः ट्रक ने चश्मा कारोबारी, पत्नी को कुचला, मौत 

Sun, 14 Apr 2019 01:00 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
crime - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन
शहर के जाने-माने चश्मा कारोबारी नवीन भार्गव एवं उनकी पत्नी शोभा की शनिवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। शाम को दोनों बैरहना स्थित मंदिर में दर्शन करके स्कूटी से घर लौट रहे थे। तभी बांगड़ धर्मशाला के पास पीछे से आए ट्रक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। ट्रक की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। उधर, ट्रक को लोगों ने मौके से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन


बाई का बाग स्थित पायल सिनेमा के पास नवीन भार्गव (60) का मकान है। उनका परिवार शहर का प्रतिष्ठित व्यवसायी घराना है। परिवार के लोगों के अन्य कई व्यवसाय भी हैं। नवीन भार्गव का परिवार चश्मे का कारोबार करता है। उनकी शहर में नाथ चश्मे वाले के नाम से जानसेनगंज, सिविल लाइंस, कटरा, नैनी समेत कई जगहों पर दुकानें हैं। नैनी स्थित दुकान को नवीन चलाते थे। उनके पारिवारिक मित्रों के मुताबिक शनिवार शाम को नवीन नैनी की दुकान से जल्दी आ गए थे। कुछ देर घर में रुकने के बाद पत्नी शोभा के साथ बैरहना स्थित प्राचीन भैरों बाबा के मंदिर दर्शन करने निकल गए। दर्शन करने के बाद करीब सवा आठ बजे वह बांगड़ धर्मशाला होते हुए बाई का बाग लौट रहे थे।

धर्मशाला के करीब झूंसी से नैनी की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही भार्गव दंपति सड़क पर गिर गए। पीछे बैठी शोभा के ट्रक की चपेट में आ जाने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नवीन गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलने पर कीडगंज पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस नवीन को लेकर एसआरएन अस्पताल पहुंची, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन काफी देर तक पहचान नहीं हो सकी। करीब दो घंटे बाद क्षतिग्रस्त स्कूटी से भार्गव परिवार से परिचित एक व्यक्ति ने शिनाख्त की। इंस्पेक्टर अंजनी श्रीवास्तव के मुताबिक ट्रक को पकड़ लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें