पति-दामाद को फर्जी केस में फंसाने की थी शिकायत
महिला अपने पति व दामाद को दुष्कर्म के फर्जी मुकदमे में फंसाने की शिकायत लेकर एसएसपी दफ्तर में पहुंची थी। उसका आरोप है कि मोहल्ले में ही रहने वाले एक युवक ने उसकी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी की मां व बहन ने पुलिस से मिलकर उसके ही पति व दामाद पर दुष्कर्म का फर्जी केस दर्ज करा दिया। अब पुलिस उसके पति व दामाद की गिरफ्तारी के लिए आए दिन घर पर दबिश दे रही है।
13 मई को दूसरे पक्ष ने दर्ज कराया मुकदमा
13 मई को मकान मालकिन की बेटी धूमनगंज थाने पहुंची और छेड़छाड़ के आरोप में महिला के पति-दामाद को नामजद करा दिया। कोर्ट में उसके बयान के बाद पुलिस ने इस मुकदमे में भी दुष्कर्म की धाराएं बढ़ाईं। इसके बाद से ही महिला के पति व दामाद की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे। महिला इसी बात को लेकर नाराज थी। उसका कहना है कि पूर्व में दर्ज कराए गए मुकदमे में दबाव बनाने के लिए ही उसके पति व दामाद को फर्जी केस में फंसाया गया।
महिला व उसके विपक्षियों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। उसकेमुकदमे में चार्जशीट भी दाखिल हो चुकी है। उसके आरोपों के संबंध में जांच पड़ताल की जा रही है। - दिनेश कुमार सिंह, एसपी सिटी