फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allahabad University :  एलएलबी की परीक्षा के विरोध में छात्रों का जोरदार हंगामा, प्रमोट करने की मांग

Mon, 20 Jun 2022 08:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

छात्रों की मांग है कि सात जुलाई से प्रस्तावित एलएलबी प्रथम एवं चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं स्थगित कर उन्हें प्रमोट करते हुए जुलाई के पहले सप्ताह से दूसरे एवं पांचवें सेमेस्टर की कक्षाओं का संचालन शुरू करा दिया जाए।
विज्ञापन
Allahabad University : अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते एलएलपी के छात्र। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में सत्र 2021-22 की एलएलबी प्रथम एवं चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाओं के विरोध में सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर में फिर हंगामा हुआ। इस बार विरोध में बीएएलएलबी प्रथम एवं चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र भी शामिल थे। छात्रों ने साढ़े छह घंटे तक परीक्षा नियंत्रक कार्यालय का घेराव किया। इविवि प्रशासन की ओर से जब आश्वासन दिया गया कि छात्रों की मांगों पर जो भी निर्णय होगा, 22 जून को उन्हें अवगत करा दिया जाएगा तो मामला शांत हुआ।

विज्ञापन



इससे पूर्व एलएलबी के छात्रों ने 17 जून को परीक्षा नियंत्रक कार्यालय का घेराव किया था। छात्रों की मांग है कि सात जुलाई से प्रस्तावित एलएलबी प्रथम एवं चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं स्थगित कर उन्हें प्रमोट करते हुए जुलाई के पहले सप्ताह से दूसरे एवं पांचवें सेमेस्टर की कक्षाओं का संचालन शुरू करा दिया जाए।


उनका कहना है कि कोविड के कारण सत्र काफी पिछड़ चुका है। छह माह का सेमेस्टर होता है और एक माह की कक्षाओं के आधार पर परीक्षा आयोजित की जा रही है। साथ ही 23 दिसंबर को क्लैट का आयोजन होना है। इसमें शामिल होने के लिए पांचवें सेमेस्टर की मार्कशीट की जरूरत पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों का कहना है कि अगर इसी रफ्तार से सत्र का संचालन किया गया तो क्लैट में भी शामिल नहीं हो सकेंगे। इसी वजह से छात्र प्रमोशन की मांग कर रहे हैं। वहीं, बीएएलएलबी पहले एवं चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं भी जुलाई के पहले सप्ताह से शुरू होने वाली हैं। बीएएलएलबी का सत्र भी काफी पीछे चल रहा है। ऐसे में सोमवार को हुए आंदोलन में बीएएलएलबी के छात्र भी शामिल हो गए और प्रमोशन की मांग करने लगे।


छात्र सीधे परीक्षा नियंत्रक से मिलना चाहते थे, सो सुबह दस बजे से ही उनके कार्यालय के बाहर जुट गए। परीक्षा नियंत्रक नहीं मिले तो कार्यालय का घेराव और नारेबाजी शुरू कर दी। शाम साढ़े चार बजे चीफ प्रॉक्टर प्रो. हर्ष कुमार छात्रों के बीच पहुंचे और उनसे आश्वासन मिलने के बाद छात्र वहां से हटे।


‘छात्रों से उनकी मांगों से संबंधित ज्ञापन लिया गया है। उनसे कहा गया है कि ज्ञापन पर जो भी निर्णय होगा, उसके बारे में 22 जून को छात्रों को अवगत करा दिया जाएगा।’- प्रो. हर्ष कुमार, चीफ प्रॉक्टर, इविवि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें