फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: तीन अलग स्थानों से बसें चलाने का प्रस्ताव खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। पीपीपी मोड पर सिविल लाइंस बस स्टेशन के निर्माण कार्य के दौरान बसोंं का संचालन तीन अलग-अलग स्थानों से चलाने का प्रस्ताव खारिज हो गया है। रोडवेज का तर्क है कि अगर तीन स्थानोंं से बसेंं चलाई जाएंगी तो वहां यात्री सुविधा के मद्देनजर तमाम व्यवस्थाएं करनी पड़ेंगी, साथ ही यात्रियों में भी असमंजस रहेगा कि उन्हें जिस रूट की बस पर सफर करना है वह संबंधित स्थान से मिलेगी या नहीं।
विज्ञापन

बता दें कि यूपी रोडवेज के सिविल लाइंस बस स्टेशन का पीपीपी मोड पर पुनर्विकास होना है। यह कार्य ओमेक्स नाम की कंपनी को मिला है। पुनर्विकास कार्य के दौरान बसों का संचालन कहां से किया जाए उसके लिए रोडवेज की ओर से तमाम विकल्प तलाशे जा रहे हैं। सुझाव आया था कि जब बस स्टेशन का पुनर्विकास हो उस अवधि में बसें रूट वार अलग-अलग तीन स्थानों से चलाई जाएं।
इसमें कानपुर, दिल्ली रूट की बसें सिविल लाइंस बस स्टेशन, लखनऊ, अयोध्या, प्रतापगढ़, हल्द्वानी जाने वाली बसें तेलियरगंज स्थित प्रिंटिंग कालेज मैदान से एवं वाराणसी, गोरखपुर, आजमगढ़, जौनपुर रूट की बसें परेड मैदान से चलाए जाने का प्रस्ताव था। हालांकि अब यह प्रस्ताव रोडवेज ने खारिज कर दिया है।
विज्ञापन

अफसरों का तर्क है कि सिविल लाइंस बस स्टेशन के अलावा अन्य स्थानों पर यात्री शेड, शौचालय, पूछताछ, बुकिंग काउंटर, आदि की व्यवस्था करनी पड़ेगी। साथ ही यात्रियों में भी असमंजस रहेगा कि उनके गंतव्य की बसें कहां से मिलेगी। क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी ने कहा कि तीन स्थानों से बस का संचालन फिलहाल नहीं किया जाएगा। अफसरों से अन्य विकल्प तलाशने को कहा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें