फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: ओडिशा से आया 9.50 लाख का गांजा बरामद, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। हंडिया में पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में 9.50 लाख का गांजा पकड़ा गया। ओडिशा से इस खेप को ला रहे दो लोग भी गिरफ्तार किए गए। इनमें एक तस्कर तो दूसरा कार ड्राइवर है। इनके कब्जे से एक कार भी बरामद की गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी कर खेप ओडिशा से लाए जाने की सूचना मिली थी। शनिवार रात इस सूचना पर हंडिया के उपरदहा में वाराणसी-कानपुर हाईवे पर गुप्ता की दुकान के सामने फोर्ड फिएस्टा कार को रोका गया। तलाशी में कार में बनी विशेष कैविटी से 37.600 (मूल्य लगभग 9.50 लाख रुपये) किलो गांजा बरामद हुआ। इस दौरान चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। एसपी गंगापार अभिषेक भारती के मुताबिक, आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह तस्कर गिरोह के सदस्य हैं।
वह पुरानी कार खरीदकर उसमें गोपनीय कैविटी बनवाकर गांजा की तस्करी करते हैं। ओडिशा का मिट्ठू नामक व्यक्ति गांजे की खेप लाकर देता है। पकड़े गए सतीश सिंह ने बताया कि वह इस खेप को प्रयागराज व आसपास के जिलों में खपाता है। पकड़ा गया एक अन्य मिनिकेतन नायक कार चालक है। इनके कब्जे से फोर्ड फिएस्टा कार व तीन मोबाइल भी बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह हुए गिरफ्तार
सतीश सिंह निवासी फेसुरा, थाना सैय्यदराजा, जनपद चंदौली,

मिनिकेतन नायक निवासी मुंडरा गुड़ा मंगलपुर, थाना जयपटना,जनपद कालाहांडी, ओडिशा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें