Prayagraj News : केपी इंटर कॉलेज के मैदान पर किन्नरों के मैच के दौरान तिरंगा लहराती किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी और महामंडलेश्वर कल्याणीनंद गिरि।
- फोटो : प्रयागराज
उन्होंने कहा कि किन्नर भी अपने मताधिकार का शत प्रतिशत उपयोग करें। इस मौके पर 50 खिलाड़ियों समेत खेेल, शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 100 लोगों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम आयोजक किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर स्वामी कल्याणीनंद गिरि ने अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में यूपी बोर्ड के अपर सचिव प्रयागराज विनय कुमार गिल, माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के वरिष्ठ सदस्य डॉ. दिनेशमणि त्रिपाठी, बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी, केपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. योगेंद्र सिंह, जीआईसी के प्रधानाचार्य वीके सिंह, अभयनारायण पांडेय, जीजीआईसी कटरा की प्रधानाचार्या बीना गौतम, प्रवक्ता बृजेश खरे और प्रवक्ता उमेश खरे आदि मौजूद रहे। संचालन जीआईसी के प्रवक्ता डॉ. प्रभाकर त्रिपाठी ने किया।