ट्रांसलेटर परीक्षा के लिए 22 अगस्त को आएगा विज्ञापन
परीक्षा दिसंबर 2022 में प्रस्तावित है। जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर और सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा 2021 का विज्ञापन 22 अगस्त को जारी होगा, आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर रहेगी। परीक्षा दिसंबर 2022 में होगी। साइंटिफिक असिस्टेंट आईएमडी परीक्षा 2022 का विज्ञापन 29 अगस्त को जारी होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 28 सितंबर होगी, जबकि परीक्षा जनवरी 2023 में प्रस्तावित है।
रिक्रूटमेंट ऑफ एमटीएस (सिविलियन) दिल्ली पुलिस परीक्षा 2022 का विज्ञापन 11अक्तूबर को आएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 15 नवंबर होगी, जबकि परीक्षा फरवरी 2023 में होगी। जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, क्वांटीटी सर्वेयिंग एंड कांट्रैक्ट्स) परीक्षा 2021 का विज्ञापन 28 नवंबर को जारी होगी। विज्ञापन की अंतिम तिथि 27 दिसंबर रहेगी, परीक्षा मार्च 2023 में प्रस्तावित है।
स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी परीक्षा 2021 का विज्ञापन पांच दिसंबर को जारी होगा। फार्म भरने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2022 रहेगी, जबकि परीक्षा अप्रैल 2023 में प्रस्तावित है। रिक्रूटमेंट ऑफ कांस्टेबल (एक्जीक्यूटिव) महिला/ पुरूष दिल्ली पुलिस परीक्षा 2022 का विज्ञापन 09 जनवरी 2023 को जारी होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 12 फरवरी 2023 रहेगी। परीक्षा मई 2023 में प्रस्तावित है। कांस्टेबल (जीडी) सेंट्रल ऑर्म्ड पुलिस फोर्सेस(सीएपीएफएस), एनआईए, एसएसएफ एंड राइफलमैन (जीडी) असम राइफल्स परीक्षा 2022 का विज्ञापन 22 फरवरी 2023 को जारी होगा, आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2023 रहेगी। इसकी परीक्षा जून 2023 में प्रस्तावित है।