यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों ने कुछ इस तरह मनाई खुशियां।
- फोटो : अमर उजाला।
जिले में इंटरमीडिएट में शीर्ष पांच स्थानों में दूसरे स्थान पर एसबीएमआईसी के अनुज सिंह, एमआरडीबी आईसी की नंदिनी, बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज की फजिया नाज रहीं। इसी प्रकार तीसरे स्थान पर भोला नाथ शुक्ला, राम सुख पटेल इंटर कॉलेज के कार्तिकेय पटेल, बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज की आयुषी सिंह, हर्षिता यादव, जेडीएसवीएमआईसी, रसूलाबाद के आर्दश तिवारी रहे। चौथे स्थान पर एसपी इंटर कॉलेज के अनुज सिंह, ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के नितिन तिवारी, सरोज विद्याशंकर इंटर कॉलेज के शशांक यादव रहे। वहीं पांचवें स्थान पर जेडीएसवीएमआईसी, रसूलाबाद के आयुष मिश्रा रहे।
यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों ने कुछ इस तरह मनाई खुशियां।
- फोटो : अमर उजाला।
जिले के हाईस्कूल में 94.21, इंटर में 78.78 प्रतिशत सफल
बोर्ड परीक्षा 2023 केे लिए हाईस्कूल में 1,07,946 और इंटर में 1,12894 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इसमें हाईस्कूल का परिणाम 94.21 और इंटरमीडिएट का परिणाम 78.78 प्रतिशत रहा। डीआईओएस पीएन सिंह के मुताबिक जिले के हाईस्कूल में 04 और इंटर में 14 मेधावियों ने प्रदेश की टापटेन की सूची में स्थान हासिल किया है।