इसके साथ ही रामबाग से बनारस के बीच संचालित हो रही मेमू ट्रेन (65111/65112) का दायरा बढ़ाते हुए अब इसका विस्तार 31 अक्तूबर से औड़िहार तक किया जा रहा है। इससे इस रूट के यात्रियों को आवागमन में और अधिक सुगमता मिलेगी। इस कार्यक्रम को लेकर प्रयागराज रामबाग स्टेशन पर विशेष समारोह का आयोजन किया गया है, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। दूसरी ओर, प्रयागराज जंक्शन पर आयोजित होने वाले स्लीपर वंदे भारत के स्वागत समारोह में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत कई प्रमुख जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।
रामबाग रेलवे स्टेशन से बनारस के लिए मेमू ट्रेन का संचालन प्रस्तावित है। मेमू के उद्धाटन समारोह की अधिकृत घोषणा शुक्रवार 30 अक्तूबर का होने की संभावना है। - महेश गुप्ता, पीआरओ, वाराणसी मंडल।