फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: प्रयागराज को मिलेगा चार वॉल्वो बस का तोहफा

विज्ञापन
विज्ञापन
संगम नगरी से दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों के लिए परिवहन निगम एक बड़ा तोहफा देने जा रहा है। रक्षाबंधन के बाद यूपी रोडवेज प्रयागराज रीजन को चार नई वॉल्वो बसों की सौगात मिल सकती है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) के प्रयागराज रीजन द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर मुख्यालय स्तर से हरी झंडी मिलने की उम्मीद है। इन बसों के बेड़े में शामिल होने से दिल्ली का सफर न सिर्फ बेहद आरामदायक हो जाएगा, बल्कि यात्रियों के समय की भी बचत होगी।
अब तक इस रूट पर यात्रियों को आधुनिक और प्रीमियम श्रेणी की यात्रा के लिए सीमित विकल्प ही मिल पाते थे। वर्तमान समय की बात करें तो प्रयागराज रीजन के पास केवल लखनऊ रूट के लिए अनुबंधित (कॉन्ट्रैक्ट) वॉल्वो बस का संचालन किया जा रहा है, जिससे दिल्ली जैसे लंबे रूट के यात्रियों को सीधा लाभ नहीं मिल पा रहा था।
विज्ञापन

त्योहारों के सीजन में दिल्ली से प्रयागराज और प्रयागराज से दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने इस योजना को अमली जामा पहनाने की तैयारी तेज कर दी है। क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार सिंह का कहना है कि रोडवेज मुख्यालय का चार नई वॉल्वो बस का प्रस्ताव भेजा जा चुका है। लंबी दूरी के इस सफर में यात्रियों को थकान न हो, इसके लिए बसें अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें