फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराजः अवैध वसूली में दो सिपाही समेत तीन निलंबित, केस

Tue, 02 Apr 2019 01:45 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन
प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर रात में की जाने वाली अवैध वसूली का आखिरकार भंडाफोड़ हुआ। एसएसपी की ओर से बनाए गई विशेष टीम की जांच के बाद सोमवार को पहली बड़ी कार्रवाई हुई। वसूली करते रंगे हाथ पकड़े गए दो सिपाहियों को निलंबित कर उन पर भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज दर्ज कराया गया। उधर, वसूली में एक दुकानदार को गिरफ्तार करने के साथ ही लापरवाही के आरोप में हल्का चौकी इंचार्ज को भी निलंबित कर दिया गया है। 
विज्ञापन


प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर करछना से लेकर लेप्रोसी चौराहे तक ट्रक चालकों व ट्रांसपोर्टरों से अवैध वसूली की शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं। 13 मार्च को इसे लेकर सड़वा तिराहे के पास ट्रक चालकों ने जमकर बवाल किया था। मौके पर पहुंचे आलाधिकारियों से ट्रक चालकों, टांसपोर्टरों के साथ ही स्थानीय लोगों ने भी पुलिसिया उत्पीड़न की शिकायत की थी। ट्रांसपोर्टरों ने भी एसएसपी कार्यालय का घेराव किया था। चौतरफा शिकायतों को देखते हुए एसएसपी ने आईपीएस अमित आनंद व आईपीएस धवल जायसवाल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा। 

30 मार्च की रात इस टीम ने कोहड़ार-करछना मार्ग पर भड़ेवरा पिकेट के पास दो लोगों को ट्रकों से अवैध वसूली करते पकड़ा। पूछताछ में पता चला कि दोनों करछना थाने के सिपाही अखिलेश सिंह व राजकुमार हैं। इसके बाद टीम ने नैनी में सरगम तिराहे पर जानू सोनकर निवासी संजय नगर, नैनी को ट्रक चालकों से वसूली करते रंगे हाथ पकड़ा। टीम की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया। साथ ही ट्रांसपोर्टर राजेश सिंह निवासी हाशिमपुर करछना की तहरीर पर दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस भी दर्ज करा दिया। वसूली में पकड़े गए आरोपी जानू के खिलाफ नैनी थाने में रंगदारी मांगने व धमकाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


अवैध वसूली की शिकायतें मिलने पर विशेष टीम गठित कर जांच कराई गई। जिसमें दो सिपाही व एक प्राइवेट व्यक्ति रंगे हाथ पकड़े गए। सिपाहियों को निलंबित कर उनके खिलाफ ट्रांसपोर्टर की तहरीर पर केस लिखा गया है। पकड़े गए एक अन्य के खिलाफ भी केस दर्ज कराया गया है। 
विज्ञापन

-अतुल शर्मा, एसएसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें