ग्रामीणों ने डॉयल 112 एवं कोरांव पुलिस को सूचना दी, लेकिन घटना के एक घंटे बीत जाने के बाद भी कोई जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचा तो ग्रामीणों ने तीनों शवों को बड़ोखर-देवघाट मार्ग पर रखकर चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोरांव पुलिस टीम के साथ व उपजिलाधिकारी कोरांव शुभम श्रीवास्तव, तहसीलदार कोरांव विशाल कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझा-बुझाकर चक्काजाम खतम कराया और घायल संतलाल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोरांव भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिसके बाद अपर जिलाधिकारी प्रशासन भी मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोपहर बाद सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी, विधायक कोरांव राजमणि मौके पर पहुंचे और मृतकों के परिजनों से मिल सहानुभूति प्रकट की। सांसद ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिलाए जाने एवं जर्जर विद्युत तारों का नवीनीकरण कराए जाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के ललन सिंह पटेल आदि ने भी पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट की।