फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज: दिन दहाड़े युवक को ईंट-पत्थर से कूंचकर उतारा मौत के घाट, दो दोस्तों को भी किया जख्मी

Wed, 26 Oct 2022 07:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

तीनों सुलेमसराय स्थित दुकान पर रुककर सिगरेट पीने लगे। इसी दौरान स्कूटी सवार तीन युवक आए। आरोप है कि नशे में धुत युवक गालीगलौज कर रहे थे। विरोध पर वह अंकित व उसके दोस्तों से विवाद करने लगे।
विज्ञापन
Prayagraj News : अंकित यादव। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैंट में महिला ग्राम इंटर कॉलेज के पास अंकित यादव(17) की ईंट-पत्थर से कूंचकर हत्या कर दी गई। वह मंगलवार रात दो दोस्तों के साथ बाइक से शहर आ रहा था तभी वारदात की गई। हमले में दोस्त भी जख्मी हुए हैं जिन्हें एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अंकित पुत्र अयोध्या यादव शिवपुर हौली, टीपी नगर धूमनगंज का रहने वाला था। मंगलवार रात दोस्त रामबाग कीडगंज निवासी गोविंदलाल व अमन कुमार निवासी मुंडेरा मंडी उसके घर गए थे। रात करीब 11 बजे तीनों बाइक पर सवार होकर सिविल लाइंस स्थित होटल में जाने लगे। 

विज्ञापन



तीनों सुलेमसराय स्थित दुकान पर रुककर सिगरेट पीने लगे। इसी दौरान स्कूटी सवार तीन युवक आए। आरोप है कि नशे में धुत युवक गालीगलौज कर रहे थे। विरोध पर वह अंकित व उसके दोस्तों से विवाद करने लगे। उस समय वहां मौजूद लोगों ने बीचबचाव किया तो स्कूटी सवार चले गए। कुछ देर बाद जैसे ही अंकित व उसके साथी आगे बढ़े, महिलाग्राम इंटर कॉलेज के पास पहले से मौजूद स्कूटी सवार युवकों ने उन्हें रोक लिया। वह कुछ समझ पाते, इससे पहले ही उनके 15-20 अन्य साथी आ गए और फिर सभी ने हमला बोल दिया। 

Prayagraj News : अंकित यादव। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
भागने की कोशिश में अंकित व अमन वहीं गिर गए जबकि गोविंद को हमलावरों ने खदेड़कर पकड़ लिया। इसके बाद तीनों को घेरकर लाठी-डंडों के साथ ही ईंट-पत्थर से वार करना शुरू कर दिया। तीनों के खून से लथपथ हो जाने पर हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर धूमनगंज पुलिस पहुंची और घटनास्थल कैंट क्षेत्र में होने की जानकारी मिलते ही कैंट थाने की पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस तीनों को एसआरएन अस्पताल ले गई जहां अंकित को मृत घोषित कर दिया गया। उधर उसके दोनों दोस्तों को भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन

स्थानीय थे हमलावर, 10 नामजद 
पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो पता चला कि हमलावर स्थानीय थे। स्कूटीसवार जिन युवकों से मृतक व उसके साथियों का विवाद हुआ, उनमें नन्ना, मोहित और राहुल शामिल थे। आरोप है कि सिगरेट की दुकान पर विवाद के बाद उन्होंने ही अपने दोस्तों दीपू, पीकू, सतीश, ऋषभ, विशाल, विवेक, उमेश व अन्य अज्ञात संग मिलकर वारदात की। सभी आरोपी महिला ग्राम कॉलेज के आसपास के रहने वाले हैं। सीओ सिविल लाइंस एनएन सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। 


जीटी रोड पर घटना, कहां थी पुलिस
युवक की सरेआम हत्या की वारदात कैंट व धूमनगंज पुलिस की सक्रियता पर भी सवाल खड़े करती है। घटना जीटी रोड पर रात 11 बजे के करीब हुई। सवाल यह है कि त्योहार पर हाईअलर्ट के माहौल में भी आखिर कैसे पुलिस को भनक नहीं लगी। कैसे लाठी डंडों से लैस दो दर्जन हमलावर रोड पर जमा हो गए और युवक को मौत के घाट उतार दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें