फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : अस्पताल में महिला की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा, डॉक्टरों पर सही तरीके से इलाज न करने का आरोप

Wed, 26 Oct 2022 07:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

ज्योति पुत्री प्रेमचंद्र पुराना कटरा की रहने वाली है। मार्च 2019 में उसकी शादी बेनीगंज में रहने वाले सराफ सुजीत वर्मा से हुई। उसकी दो साल की एक बेटी भी है। तबियत बिगड़ने पर 24 अक्तूबर को उसे खुल्दाबाद स्थित मदनानी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुल्दाबाद के बेनीगंज में रहने वाली ज्योति वर्मा (29) की मौत के बाद अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ। मायकेवालों ने दहेज उत्पीड़न के साथ ही आरोप लगाया कि डेंगू से पीड़ित होने के बाद भी उसका इलाज नहीं कराया गया। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। ज्योति पुत्री प्रेमचंद्र पुराना कटरा की रहने वाली है। मार्च 2019 में उसकी शादी बेनीगंज में रहने वाले सराफ सुजीत वर्मा से हुई। उसकी दो साल की एक बेटी भी है। तबियत बिगड़ने पर 24 अक्तूबर को उसे खुल्दाबाद स्थित मदनानी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन



वहां इलाज के दौरान उसकी बुधवार मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायकेवालों ने सुसराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। जानकारी पर पुलिस भी पहुंच गई। भाई जयप्रकाश ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उसकी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। 

विज्ञापन

आए दिन उससे मारपीट की जाती रही। आरोप यह भी है कि 21 अक्तूबर से ही तेज बुखार आने के बावजूद उसका ठीक ढंग से इलाज नहीं कराया गया। इससे उसकी हालत बिगड़ती चली गई और आखिरकार उसने दम तोड़ दिया। परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने शव मर्चरी भेजवा दिया। उधर पिता की ओर से नामजद तहरीर मिलने पर मुकदमा भी दर्ज कर लिया। मौजूदा प्रभारी एसआई आरके सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 


मौत से पहले दिया बयान- ससुरालवालों ने की मारपीट
पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे भाई व अन्य परिजनों ने एक वीडियो दिखाते हुए बताया कि ज्योति ने मरने से पहले भी बयान दिया कि सुसरालवालों ने उससे मारपीट की। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें