घिरता देखकर पुलिस टीम पर की फायरिंग
शक होने पर बाइक सवारों का पीछा किया गया। अपने आप को घिरता देख पीछे बैठे व्यक्ति ने पुलिस के ऊपर फायर कर दिया। जिस पर पुलिस टीम द्वारा जवाबी कार्यवाही की गई, जिसमें एक व्यक्ति के पैर में गोली लगी और बाकी दोनों व्यक्तियों को पुलिस टीम ने दौड़ाकर पकड़ लिया। घायल बदमाश का नाम पता पूछते हुए जमा तलाशी ली गई तो उसने अपना नाम दानिश पुत्र अल्ताफ उर्फ अल्ताब निवासी लखनपुर थाना एयरपोर्ट प्रयागराज बताया।
पूछताछ में उसने बताया कि 15 अगस्त को सुबह अल्लापुर डॉट पुल के पास उसी दिन शाम को जिराफ चौराहे पर बीकानेर मिष्ठान भंडार वाली सड़क नेहा हॉस्पिटल के पास और 17 अगस्त को सुबह करीब छह बजे माधव पट्टी खरकोनी में संगम होटल वाली गली में हम लोगों ने चैन छीनैती की थी। पुलिस ने घायल को एसआरएन में भर्ती कराया।