फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : अधिवक्ता समेत सात घरों में चोरी का खुलासा, पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिवक्ता समेत सात घरों में चोरी का खुलासा, पांच गिरफ्तार
विज्ञापन

चोरी के गहने खरीदने वाला सोनार भी पकड़ाया
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। जार्जटाउन में अधिवक्ता राकेश गुप्ता के घर चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही छह अन्य घटनाओं का खुलासा हुआ है। इनके कब्जे से 4.26 लाख नकद के अलावा गहने व अन्य कीमती सामान बरामद हुए हैं।
अधिवक्ता राकेश परिवार समेत बाहर गए थे। 29 दिसंबर की रात उनके घर का ताला तोड़कर चोरी कर ली गई थी। वह एक न्यायिक अधिकारी के रिश्तेदार भी हैं। इस मामले के खुलासे में एसओजी को भी लगाया गया था। सीसीटीवी फुटेज के जरिये शनिवार को पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इनमें सुमिरन कोल निवासी बारा, आशीष कुमार निवासी शंकरगढ़, शनी कुमार निवासी लखनऊ, जावेद अख्तर निवासी उतरांव और कमलेश सोनी निवासी शंकरगढ़ शामिल हैं। कमलेश सोनार है और वह चोरी के गहने खरीदता था।
पुलिस ने बताया कि गिरोह के सदस्यों से पूछताछ में कुल सात चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ है। इनमें से शिवकुटी की तीन, नैनी की दो व कीडगंज-जार्जटाउन की एक-एक घटनाएं शामिल हैं। गिरोह का सरगना हैदर है, जो अभी पकड़ में नहीं आ सका है।
विज्ञापन

पकड़े गए सुमिरन पर 15, आशीष पर छह, शनी पर आठ, जावेद अख्तर पर 17 और कमलेश पर दो मुकदमे पहले से दर्ज हैं। इनसे नकदी, गहनों के अलाव दो लैपटॉप, दो जोड़ी प्राचीन मूर्ति, कपड़े, कंबल, घरेलू सामान, फोन व दो दोपहिया वाहन बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें