फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : ओमेक्स टाउनशिप में भूखंड लेने वालों के लिए रजिस्ट्री का रास्ता साफ

Wed, 13 Aug 2025 02:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

ओमेक्स टाउनशिप में आवासीय और कामर्शियल भूखंड लेने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है। 15 साल से रजिस्ट्री का इंतजार कर रहे आवंटियों के लिए रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन
ओमेक्स। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओमेक्स टाउनशिप में आवासीय और कामर्शियल भूखंड लेने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है। 15 साल से रजिस्ट्री का इंतजार कर रहे आवंटियों के लिए रास्ता साफ हो गया है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने सोमवार को टाउनशिप के पहले फेज 97.80 एकड़ क्षेत्र के लिए पूर्णता प्रमाणपत्र जारी कर दिया है। अब अगस्त के बाद खाली भूखंडों का आवंटन और पहले से आवंटित भूखंडों की रजिस्ट्री का काम शुरू हो सकता है। करीब एक हजार आवंटियों को इसका लाभ मिल सकेगा।

विज्ञापन


वर्ष 2009 में पीडीए बोर्ड ने 232.50 एकड़ क्षेत्र में ओमेक्स टाउनशिप का लेआउट स्वीकृत कर संस्तुति प्रदान की थी। इसमें 39.76 फीसदी आवासीय, 7.03 फीसदी व्यवसायिक, 10.52 फीसदी सार्वजनिक, 8.92 फीसदी प्रदूषण-मुक्त औद्योगिक, 15.13 फीसदी हरित क्षेत्र और 18.64 फीसदी सड़क हेतु आरक्षित किया गया था। इससे पहले देवरख उपरहार, चक विश्वनाथ, चक तेजऊ, मवैया उर्फ उपरहार के किसानों से कंपनी ने जमीन का एग्रीमेंट कराया था।

ओमेक्स ने 312 वर्ग मीटर से लेकर ईडब्ल्यूएस और एलआईजी श्रेणी तक विभिन्न आकार के भूखंड और फ्लैट की योजना बनाई थी। शुरुआती चरण में 32 डुप्लेक्स भवन निर्मित किए गए और लगभग एक हजार भूखंड आवंटित किए गए लेकिन बाद में कुछ को निरस्त कर दिया गया। मामला पहले हाईकोर्ट और फिर राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एनजीटी) पहुंचा। मई-2025 में एनजीटी ने आदेश दिया कि यदि पहले फेज के कार्य पूर्ण हैं तो पीडीए प्रमाणपत्र जारी कर सकता है।
विज्ञापन


ओमेक्स टाउनशिप के पहले फेज का लेआउट स्वीकृत कर पूर्णता प्रमाणपत्र जारी कर दिया गया है। अब आवंटी अपनी रजिस्ट्री करा सकेंगे लेकिन मकान निर्माण के लिए उन्हें पीडीए से नक्शा पास कराना होगा। - अजीत कुमार सिंह, सचिव पीडीए

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें