फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : लव जिहाद का शिकार किशोरी का सुराग नहीं, हिंदू संगठन ने दी आंदोलन की चेतावनी

Thu, 11 Aug 2022 12:10 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

17 वर्षीय किशोरी पूरामुफ्ती की रहने वाली है। तीन अगस्त की रात वह गायब हो गई। पिता ने अगले दिन साकिब व उसके घरवालों के खिलाफ अपहरण समेत अन्य आरोपों में रिपोर्ट दर्ज कराई। लेकिन अब तक उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन
love jihad - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरामुफ्ती में लव जिहाद का शिकार किशोरी छह दिन बाद भी नहीं मिल सकी है। चार अगस्त को रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी है। उधर राष्ट्रीय हिंदू संगठन ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर आईजी कार्यालय के घेराव की चेतावनी दी है। 

विज्ञापन



17 वर्षीय किशोरी पूरामुफ्ती की रहने वाली है। तीन अगस्त की रात वह गायब हो गई। पिता ने अगले दिन साकिब व उसके घरवालों के खिलाफ अपहरण समेत अन्य आरोपों में रिपोर्ट दर्ज कराई। लेकिन अब तक उसका पता नहीं चला। राष्ट्रीय हिंदू संगठन के जीतेंद्र मिश्रा ने पूरामुफ्ती पुलिस पर लापरवाही समेत तमाम आरोप लगाए हैं। आरोप यह भी है कि इशरत नाम के व्यक्ति ने किशोरी के भाई से दबिश के लिए गाड़ी व अन्य इंतजाम करने का दबाव डाला। आरोप है कि यह थाने के एक दरोगा के लिए काम करता है।


फोन पर उसकी बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर 11 अगस्त को इस मामले को लेकर आईजी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। उधर पूरामुफ्ती एसओ उपेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि किशोरी व आरोपी की तलाश में टीमें गैरजनपदों में दबिश दे रही हैं। जहां तक ऑडियो का सवाल है तो पीड़ित परिजनों से बातचीत करने वाला प्राइवेट व्यक्ति बताया जा रहा है। वह कौन है, इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें