फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : जंक्शन के सिविल लाइंस साइड का बंद हुआ रास्ता

Mon, 31 Jan 2022 12:34 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मेले से जुड़ी तैयारियों को लेकर प्रयागराज संगम, प्रयागराज जंक्शन और प्रयागराज रामबाग रेलवे स्टेशन पर स्पेशल ट्रेनों के रैक रविवार को ही पहुंच गए। इन तीनों ही स्टेशन पर आठ रेक खड़े हैं।
विज्ञापन
Prayagraj News : माघ मेला। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माघ मेले के सबसे बड़े स्नान पर्व मौनी अमावस्या के मौके पर रेलवे द्वारा प्रयागराज जंक्शन के सिविल लाइंस साइड से यात्रियों के प्रवेश पर नो इंट्री लगा दी गई। रविवार की शाम छह बजे से ही नो इंट्री लग जाने की वजह से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों से यात्रियों की खूब बहस भी हुई। उधर, रेलवे अफसरों द्वारा बताया गया कि सिविल लाइंस साइड में नो इंट्री दो फरवरी की रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगी।

विज्ञापन



वहीं, दूसरी ओर मेले से जुड़ी तैयारियों को लेकर प्रयागराज संगम, प्रयागराज जंक्शन और प्रयागराज रामबाग रेलवे स्टेशन पर स्पेशल ट्रेनों के रैक रविवार को ही पहुंच गए। इन तीनों ही स्टेशन पर आठ रेक खड़े हैं। रेलवे अफसरों द्वारा बताया गया कि प्रयागराज संगम और प्रयागराज जंक्शन से स्पेशल ट्रेन का संचालन मंगलवार एक फरवरी को भीड़ देखकर ही किया जाएगा।


जरूरत पड़ी तो प्रयागराज जंक्शन से कानपुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय और सतना के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। वहीं, प्रयागराज रामबाग से अमावस्या के दिन तीन स्पेशल ट्रेन संचालन का संचालन होगा। यहां से बनारस के लिए गाड़ी संख्या 05108 सुबह  07.20 बजे चलेगी। बनारस के लिए एक दूसरी ट्रेन संख्या 05118  सुबह 11 बजे, भटनी के लिए सुबह नौ बजे और गोरखपुर के लिए सुबह 5.20 बजे स्पेशल ट्रेन चलेगी। इन सभी में 12-12 कोच रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें