गंगा स्नान करने गया वृद्ध डूबा
प्रयागराज। धूमनगंज में नवरात्र के पहले दिन स्नान के लिए गए 60 वर्षीय गुलाब सिंह यादव गंगा में डूब गए। पुलिस घंटों तलाश में लगी रही लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। शाम को अंधेरा होने के बाद गोताखोर भी बाहर निकल आए। पुलिस का कहना है कि सुबह एक बार फिर से तलाश शुरू की जाएगी।
गुलाबचंद कंधईपुर का रहने वाला था और खेती करता था। नवरात्र के पहले दिन वह शनिवार सुबह 8.30 बजेे के करीब वह नीवा के पास गंगा में नहाने गए थे। इसी दौरान गहराई में जाने की वजह से वह पानी में डूब गए। किनारे पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुट गए। जानकारी पर परिजन और पुलिस भी आ गई। स्थानीय गोताखोरों को नदी में उतारा गया लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि उन्हें मिर्गी की बीमारी थी। धूमनगंज पुलिस का कहना है कि रविवार को एक बार फिर उनकी तलाश की जाएगी।