फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी की हत्या का मामला: चश्मदीद के कोरोना पॉजिटिव होने पर जांच अटकी

Mon, 15 Feb 2021 01:00 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : मृत सैनिक आशुतोष कुमार सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

धूमनगंज के नीमसराय में सेना के जवान आशुतोष कुमार सिंह की हत्या के मामले की जांच चश्मदीद युवती के कोरोना पीड़ित पाए जाने के कारण अटक गई है। खुद पीड़िता ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को वारदात की सूचना दी थी। अफसरों का कहना है कि फिलहाल सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की तह तक जाने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन


महेंद्रनगर में रहने वाले सेना के जवान आशुतोष (38) की 12 फरवरी की रात ईंट-पत्थर से हमला कर हत्या कर दी गई थी। फौजी मोमोज खरीदने के लिए युवती के साथ कार से निकला था। इसी युवती के सूचना देने पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची थी। सूत्रों के मुताबिक, मामले की जांच पड़ताल के दौरान कुछ चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

prayagraj news : मृत सैनिक आशुतोष कुमार सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : prayagraj
पता चला है कि हत्यारों ने न सिर्फ फौजी की जान ली, बल्कि युवती पर भी कहर बरपाया। खुद युवती ने 100 नंबर पर फोन कर आपबीती बताई थी। इसके अलावा यह भी सूचना दी थी कि बदमाशों ने उसके अंकल पर ईंट से हमला किया है, जो खून से लथपथ पड़े हैं। हत्यारे यहीं नहीं रुके। उन्होंने युवती से उसकी अंगूठी भी छीन ली थी।  

बयान बदलने से उलझी पुलिस

फिलहाल जो मुकदमा दर्ज किया गया है कि उसमें हत्या व 120 बी की धारा लगाई गई है। युवती के बार-बार बयान बदलने से भी मामले की गुत्थी उलझती जा रही है। वारदात के बाद युवती को मेडिकल के लिए भेजा गया, लेकिन वह राजी नहीं हुई। कोविड पॉजिटिव होने के चलते फिलहाल वह क्वारंटीन है। लेकिन अफसरों का कहना है कि स्वस्थ होने पर युवती का मेडिकल कराने का प्रयास किया जाएगा। 
 
  • युवती का मेडिकल कराने के बाद यदि अन्य वारदात की भी पुष्टि हुई तो संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। - दिनेश कुमार सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें