थरवई के बासमहुआ में छह जून को 40 बकरे लूट लिए गए थे। इस मामले में पुलिस ने पूछताछ के लिए दयालपुर, सरायममरेज के राजाबाबू पटेल(30) को तीन दिन पहले हिरासत में ले लिया। बुधवार को वह संदिग्ध हाल में जख्मी हो गया।
थरवई में हफ्ते भर पहले हुई 40 बकरों की लूट के मामले में हिरासत में लिया गया युवक थाने में संदिग्ध हाल में जख्मी हो गया। उसकी कोहनी में इस कदर चोट आई कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। एक चर्चा यह रही कि उसे पिटाई से चोट आई। हालांकि पुलिस इससे इंकार करती रही। उधर घरवालों ने भी चुप्पी साधे रखी।
विज्ञापन
थरवई के बासमहुआ में छह जून को 40 बकरे लूट लिए गए थे। इस मामले में पुलिस ने पूछताछ के लिए दयालपुर, सरायममरेज के राजाबाबू पटेल(30) को तीन दिन पहले हिरासत में ले लिया। बुधवार को वह संदिग्ध हाल में जख्मी हो गया। उसकी कोहनी में चोट आई और लहुलुहान हाल में उसे फाफामऊ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चर्चा रही कि थाने में पूछताछ के दौरान उसे पीटा गया और इसी में उसे चोट आई।
उधर खबर फैलने पर बृहस्पतिवार को आननफानन में उसे परिजनों के साथ घर भेज दिया गया। पुलिस पिटाई की बात से इंकार करती रही। इंस्पेक्टर महेश मिश्रा का कहना है कि युवक बाथरूम में फिसलकर गिर गया था और इससे ही वह चोटिल हुआ। पिटाई की बात गलत है। जब उनसे पूछा गया कि उसे आननफानन में घर क्यों भेजा गया, तो उन्होंने बताया कि फिलहाल मामले में उसकी कोई संलिप्तिता सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
ऐसे में उसे छोड़ दिया गया है। उधर युवक के घरवाले इस बाबत चुप्पी साधे रहे। उसके जीजा से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। उधर दोपहर बाद जख्मी युवक का एक वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें वह खुद पिटाई की बात से इंकार करता रहा। हालांकि घटना चर्चा का विषय बनी रही।