इविंग क्रिश्चियन कॉलेज (ईसीसी) निलंबित छात्रों का आमरण अनशन बृहस्पतिवार देर रात पुलिस प्रशासन के हस्तक्षेप से समाप्त हो गया। स्थानीय पुलिस ने छात्रों और कॉलेज प्रशासन के बीच समझौता करा दिया है। कुछ मुद्दों पर दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी है जबकि कुछ मामले अभी हल नहीं हो सके हैं।
छात्रों ने नौ अप्रैल को विभिन्न मांगों को लेकर कॉलेज गेट पर तालाबंदी कर दी थी। उनकी मांग थी की शहीद हाल का निर्माण कराया जाए और छात्रसंघ चुनाव की प्रत्यक्ष प्रणाली लागू की जाए। साथ ही पुस्तकालय से एक साथ दो पुस्तकें निर्गत की जाएं, नई किताबें खरीदी जाएं, छात्राओं के लिए नए वॉशरूम बनाए जाएं और छात्रों के लिए बने वॉशरूम की नियमित सफाई कराई है। इसके अलावा भी कई अन्य मांगें थे। छात्रों की ओर से तालाबंदी किए जाने पर कॉलेज प्रशासन ने छात्रसंघ महामंत्री नितीश गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष रजनीश समेत आठ छात्रों को निलंबित कर दिया था और छात्र विरोध में आमरण अनशन पर बैठ गए थे।
बृहस्पतिवार को आमरण अनशन का दूसरा दिन थी। स्थानीय पुलिस के साथ पहुंचे सीओ ने अनशकारी छात्रों और कॉलेज प्रशासन के बीच मध्यस्थता कराई। शहीद हॉल एवं चुनाव प्रणाली को छोड़कर बाकी मुद्दों पर कांग्रेस प्रशासन ने छात्रों की मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया। वहीं, शहीद हॉल एवं चुनाव प्रणाली को लेकर भविष्य में विचार करने को कहा। दोनों पक्षों के बीच हुए इस समझौते के बाद छात्रों ने देर रात आमरण अनशन समाप्त कर दिया।