फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थक भिड़े, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Wed, 16 Feb 2022 10:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

घटना कीडगंज पंडा बस्ती में हुई। यहां शाम पांच बजे के करीब दोनों प्रत्याशी प्रचार के लिए पहुंचे थे। उनके साथ समर्थक भी थे। इसी दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए जिसकेबाद वहां हंगामा होने लगा। दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों में जमकर नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कीडगंज में शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थक आपस में भिड़ गए। इसके बाद वहां जमकर हंगामा हुआ। मोहल्ले के लोगों ने किसी तरह बीचबचाव कर मामला शांत कराया। लेकिन घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फिलहाल देर रात तक मामले में किसी तरह की शिकायत पुलिस के पास नहीं पहुंची थी।

विज्ञापन





घटना कीडगंज पंडा बस्ती में हुई। यहां शाम पांच बजे के करीब दोनों प्रत्याशी प्रचार के लिए पहुंचे थे। उनके साथ समर्थक भी थे। इसी दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए जिसकेबाद वहां हंगामा होने लगा। दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों में जमकर नोकझोंक हुई।




किसी तरह मोहल्ले केबड़े-बुजुर्गों ने मामला शांत कराया। घटना के दौरान ही किसी ने वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद प्रत्याशी पर हमले का भी शोर मच गया। कीडगंज एसओ मनोज कुमार यादव का कहना है कि देर रात तक  किसी पक्ष की ओर सेशिकायत नहीं मिली। 

विज्ञापन

अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए भाजपा सरकार तत्पर
भाजपा विधि प्रकोष्ठ की ओर से बुधवार को आरडी पैलेस स्टेनली रोड पर अधिवक्ता समागम कार्यक्रम  का आयोजन हुआ। इस अवसर पर भाजपा काशी प्रांत के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि अधिवक्ताओं के कल्याण हेतु भाजपा सरकार तत्पर है।




उन्होंने भाजपा सरकार में अधिवक्ताओं के लिए किए गए कार्यों के बारे में भी बताया। कार्यक्रम को महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के साथ शहर उत्तरी विधायक हर्ष वर्धन बाजपेयी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर नितिन दुबे, राहुल गुप्ता, अरविंद पांडेय, सत्यम पांडेय, राजकुमार मिश्र, शैलेश पांडेय, सुधाकर मौर्य आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में आयोजक भाजपा विधि प्रकोष्ठ महानगर के अध्यक्ष जयवर्धन त्रिपाठी रहे।
विज्ञापन

संघ ने तेज किया मतदाता जागरूकता अभियान
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से मतदाता जागरूकता अभियान तेज कर दिया गया है। इसी कड़ी में बुधवार को संघ के कुटुंब प्रबोधन की ओर से मधवापुर में बैठक हुई। बैठक में संघ पदाधिकारी जीडी जोशी ने कहा कि इस बार मतदान जाति, वर्ग, वंशवाद से ऊपर उठकर लोगों को करना होगा। बैठक में कहा गया कि 27 फरवरी को अवकाश का दिन कदापि न माने, बल्कि बूथ पर पहुंचकर वोट दें।



स्थानीय निवासी डा. नीरेन उपाध्याय ने कहा कि मजबूत सरकार के चलते ही अयोध्या में श्रीराम का मंदिर, काशी में कारीडोर , विंध्याचल में कारीडोर, जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने जैसे काम हो सके। इन कार्यों की वजह से वहां के लोगों की आर्थिक हालत भी सुधर रही है। बैठक में डा. संतोष शुक्ल, विष्णु प्रताप सिंह, अमित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें