द्वितीय श्रेणी प्राप्तांक की अनिवार्यता को हटाया
ऐसे में आयोग ने इस संशोधन के बाद भी पुराने भर्ती नियमों के आधार पर ही विज्ञापन जारी कर दिया था। आयोग ने अब शुद्धिपत्र जारी किया है, जिसके अनुसार शैक्षिक अर्हता के तहत अब स्नातक उपाधि में न्यूनतम द्वितीय श्रेणी प्राप्तांक को लागू किए जाने की अनिवार्यता को हटा दिया गया है।
ऐसे में अब किसी भी श्रेणी में स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी भी अन्य शैक्षिक अर्हताएं पूरी करने पर असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। जो अभ्यर्थी पूर्व में विज्ञापन की शर्तों को पूरा नहीं कर रहे थे और शुद्धिपत्र जारी होने के बाद अर्ह हो गए हैं, वह पुन: शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।