Prayagraj News : अल्लापुर क्षेत्र में दो युवकों की हत्या के बाद मौके पर मचा कोहराम।
- फोटो : प्रयागराज
रंग डालनेे के विवाद में फायरिंग, दो की मौत
जार्जटाउन में हुए दोहरे हत्याकांड को 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि खुल्दाबाद में दोहरे हत्याकांड से शहर दहल उठा। यहां रंग डालने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच फायरिंग हो गई। इसमें भाजपा के खुल्दाबाद मंडल उपाध्यक्ष दुर्गेश चौहान(35) व पड़ोस में ही रहने वाले विनोद चौहान(24)की मौत हो गई।
गोली लगने से विनोद की बहन रानी(22) और पड़ोसी चिंटू चौहान भी जख्मी हुए जिन्हें एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर फायरिंग का आरोप लगा रहे हैं। तहरीर मिलने का इंतजार किया जा रहा है।
Prayagraj News : खुल्दाबाद स्थित लकड़मंडी में डबर मर्डर के बाद पोस्टमार्टम हंगामे के कारण गेट पर तैनात पुलिस फोर्स।
- फोटो : प्रयागराज
घर में घुसकर तोड़फोड़ के बाद वृद्ध की हत्या
कोतवाली के शहराराबाग में पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर रिटायर कर्मचारी वेद प्रकाश श्रीवास्तव(62) की हत्या कर दी गई। करीब डेढ़ दर्जन हमलावरों ने भोर में घर में घुसकर तोड़फोड़ की और पूरे परिवार को पीटा। मृतक के परिजनों ने मोहल्ले में ही रहने वाले तीन सगे भाइयों समेत चार को नामजद करते हुए 16 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
Prayagraj News : घटना के बाद मौके पर पहुंचकर छानबीन करती पुलिस।
- फोटो : प्रयागराज
डीजे बजाने के विरोध पर किसान की पीट-पीटकर हत्या
नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित अचकवापुर गांव में होली के दिन किसान रामनरेश यादव (55) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। डीजे बजाने के विरोध को लेकर हुए विवाद में उसे लाठी-डंडाें से पीट-पीटकर मार डाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने पांच लोगों को नामजद कराया है जिनकी तलाश की जा रही है।