प्रयागराज के झूंसी में छात्रों के दो गुटों पिछले कुछ दिनों से चल रहा तनाव गुरुवार को गंभीर रूप ले लिया। झूंसी थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल न्यू टाउन हॉल पब्लिक स्कूल में छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट और बमबाजी हुई। दोनों तरफ से गोली भी चली।
इस दौरान स्कूल परिसर में अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि दो छात्र समेत एक पत्रकार जख्मी हो गए। उन्हें पास के ही अस्पताल में ले भर्ती कराया गया है।