सिरसा से वाराणसी के लिए चलने वाली सरकारी बस बृहस्पतिवार की शाम वापिस लौट रही थी। शाम करीब साढे़ सात बजे वह मोनाई और औता गांव के बीच में पहुंची थी कि सामने से बाइक सवार अज्ञात युवकों ने पथराव शुरू कर दिया।
बृहस्पतिवार की शाम मेजा थाना अंतर्गत औता गांव के समीप सरकारी बस पर अज्ञात युवकों ने पथराव कर दिया। जिससे बस में सवार कई यात्री घायल हो गए। वहीं बस में सवार एक महिला को गंभीर चोटें लगी, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
सिरसा से वाराणसी के लिए चलने वाली सरकारी बस बृहस्पतिवार की शाम वापिस लौट रही थी। शाम करीब साढे़ सात बजे वह मोनाई और औता गांव के बीच में पहुंची थी कि सामने से बाइक सवार अज्ञात युवकों ने पथराव शुरू कर दिया। जिससे बस में सवार कई यात्रियों को चोटें आईं। वहीं बस में सवार आशा गुप्ता (55) निवासी रामनगर को गंभीर चोटें लगी। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया।
घटना की सूचना पर कोतवाल मेजा तुषारदत्त त्यागी और चौकी प्रभारी जेवनिया आशीष मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर से दो युवकों को हिरासत में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, फिलहाल जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं उक्त घटना से बस सवार सभी यात्री दहशत में आ गए थे।