फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : जनसत्तादल के प्रदेश उपाध्यक्ष को मारी गोली, बदमाशों ने कहा- राजाभैया तुमको बचाने नहीं आएंगे

Thu, 10 Feb 2022 08:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

धवार को गारापुर बाजार में दावत कर वह रात 9.30 बजे के करीब घर लौट रहा था। आरोप है कि इसी दौरान नवाबगंज हथिगवां निवासी मुन्ना उर्फकंचन यादव अपने चार-पांच साथियों संग स्कॉर्पियो से आया और उसे रोककर गालीगलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन
Prayagraj News : गोली मारी। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थरवई के गारापुर में जनसता दल के पिछड़ा वर्ग प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम(34) को गोली मार दी गई। आरोप है कि दावत से घर लौटते वक्त उसे पूर्व में परिचित कुछ लोगों ने रोककर धमकाया कि राजा भैया तुम्हें बचाने नहीं आएंगे। इसके बाद गोली चला दी। जख्मी हाल में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन




घायल पैगंबरपुर का रहने वाला है। उसका कहना है कि वह जनसत्ता दल का पदाधिकारी है। बुधवार को गारापुर बाजार में दावत कर वह रात 9.30 बजे के करीब घर लौट रहा था। आरोप है कि इसी दौरान नवाबगंज हथिगवां निवासी मुन्ना उर्फकंचन यादव अपने चार-पांच साथियों संग स्कॉर्पियो से आया और उसे रोककर गालीगलौज शुरू कर दी। कहा कि बड़े नेता बनते फिर रहे हो। राजा भैया बचाने नहीं आएंगे। इतना कहकर गोली चला दी। वह झुका तो गोली उसके हाथ में लग गई। जब वह किसी तरह जान बचाकर भागा तो हमलावरों ने फिर फायर किया जिसमें एक गोली उसकेपैर में लगी।



यह देख उसने शोर मचाया तो पास में ही स्थित पेट्रोल पंप पर मौजूद लोग दौड़े जिस पर हमलावर भाग निकले। सूचना पर पुलिस पहुंची और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। भुक्तभोगी की पत्नी वैशाली ने तहरीर पुलिस को दी। एसओ योगेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों पक्षों के बीच जमीन के रुपयों को लेकर विवाद है।  आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें