व्यापारी सद्भावना क्रिकेट कप पर महीष सेठ ने जमाया कब्जा
रोमांचक मुकाबले में अमित इलेवन को आठ रनों से हराकर जीता खिताब
प्रयागराज। प्रीतमनगर स्थित दुर्गा पूजा पार्क में बुधवार को प्रीतमनगर व्यापार मंडल की ओर से सद्भावना क्रिकेट मैच खेला गया, जिसमें महीष सेठ की टीम ने खिताब पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में कुल चार टीमों ने हिस्सा लिया। खिताबी मुकाबला अमित इलेवन और महीष सेठ इलेवन के बीच खेला गया।
खिताबी मुकाबले में महीष सेठ इलेवन ने बल्लेबाजी करते हुए दस ओवर में 33 रन बनाए। अमित इलेवन लक्ष्य का पीछा करते हुए 10 ओवर में महज 26 रन ही बना सकी। मैच के बाद दीपक यादव को मैन आफ द मैच और मैन आफ सीरीज चुना गया। वहीं बेस्ट फिल्डर का पुरस्कार सुजीत जायसवाल को दिया गया।
इस मौके पर मुख्य रूप से भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, वरुण केसरवानी, तारिक सईद अज्जू, शिवशंकर सिंह, पार्षद अखिलेश सिंह, अमरजीत सिंह, दीपक कुशवाहा, शिव भारतीय, अतुल केसरवानी, पप्पू केसरवानी, संजीव गुप्ता और मनीष घोष समेत कई लोग मौजूद रहे। संवाद