फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: चौधरी नौनिहाल 223 और भवम क्लब 88 रन से जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
चौधरी नौनिहाल 223 और भवम क्लब 88 रन से जीता
विज्ञापन

प्रयागराज। चौधरी नौनिहाल सिंह क्रिकेट क्लब बी ने मनीष देब स्कंद गुप्त स्मारक एसीए अंडर-16 लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में कपिल देव क्रिकेट क्लब को 223 रन से और भवम क्रिकेट क्लब ने स्टेडियम ब्वॉयज क्रिकेट क्लब को 88 रन से हराया।
बुधवार को केपी कॉलेज मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चौधरी नौनिहाल सिंह क्रिकेट क्लब बी ने 40 ओवर में सात विकेट खोकर 309 रन (सचिन तिवारी 81, मो. हमास 53, कौशल सिंह 51, प्रीतम कुमार 38 नाबाद, रामा शंकर 2/40, अमन द्विवेदी 2/44, ऋतिक राज 2/69) बनाए। जवाब में कपिल देव क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 27.5 ओवर में 86 रन (अखिल वर्मा 46 रन, श्रेयांश अग्रहरी 2/12, प्रतीक राज 2/13, अमन मोइन सिद्दीकी 2/18) पर ही ढेर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं भवम मैदान पर खेले गए दूसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भवम क्रिकेट क्लब की टीम ने 38.4 ओवर में 200 रन (सानिध्य श्रीवास्तव 46, अनुराग यादव 34, अदित्यकान्त यादव 28, कृष्णा तिवारी 3/34, अभय राज यादव 2/29) बनाए। जवाब में स्टेडियम ब्वॉयज क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 26.1 ओवर में 112 रन (उत्कर्ष तिवारी 26, ईशान सिंह 4/15, सानिध्य श्रीवास्तव 3/05) पर ही सिमट गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें