प्रयागराज। विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल ने मनीष देब- स्कन्द गुप्त अ स्मारक एसीए अंडर-16 लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में भानु प्रताप सिंह क्रिकेट क्लब को सात विकेट से हराकर पूर्ण अंक अर्जित किए हैं। भानु प्रताप क्लब के दिव्यांशु यादव की अचूक गेंदबाजी (8 -0 -30 -6 ) की लेकिन अपनी टीम को जीत न दिला सके।
मंगलवार को भानु प्रताप मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल ने 32.5 ओवर में 177 रन ( अरुन 52, अनिकेत कुमार 42, उज्ज्वल शर्मा 27 रन, दिव्यांशु यादव 6/30, महेंद्र यादव 1/15, आदर्श पांडेय 1/24, प्रिंस त्रिपाठी 1/29, रुद्रवंश त्रिपाठी 1/45 ) पर बनाए।
जवाब में भानु प्रताप सिंह क्रिकेट क्लब की टीम ने 36.3 ओवर में 170 रन ( अंकित यादव 66, दिव्यांशु यादव 17, रुद्रवंश त्रिपाठी 16 रन, उज्ज्वल शर्मा 2/14, आदर्श तिवारी 2/28, तन्मय सिंह 2/34, अनिकेत सिंह 1/26 ) ही बना सकी।