प्रयागराज। स्पोर्ट्स टैलेंट गर्ल्स क्रिकेट क्लब ने शशि द्विवेदी गर्ल्स एंड ब्वॉयज अंडर-14 लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में आशीष नेहरा क्रिकेट क्लब को 31 रन से हराकर पूर्ण अंक हासिल किए। विजेता टीम के तनु केशरवानी ने अचूक गेंदबाजी (7.3-10-5) कर अपनी टीम को जीत दिलाई। आशीष नेहरा क्लब के आयुष द्विवेदी (5.5 -0-18-6) व प्रणव कुमार सिंह ने (8-0-39-4) की उम्दा गेंदबाजी की लेकिन अपनी टीम को जीत न दिला सके।
सोमवार को गवर्नमेंट प्रेस मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्पोर्ट्स टैलेंट गर्ल्स क्रिकेट क्लब ने 129 रन ( रिया सिंह 44, तनु केशरवानी 32 रन, आयुष द्विवेदी 6/18, प्रणव कुमार सिंह 4/39 ) बनाए। जवाब में आशीष नेहरा क्रिकेट क्लब की पूरी टीम ने 22.3 ओवर में 98 रन ( आर्यन तिवारी 26, आयुष लंबा 14 रन, तनु केशरवानी 5/10, रिया सोनकर 2/23, आशी यादव 1/23, वानी शुक्ला 1/25 ) पर बिखर गई। मैच में सुधीर सोनकर व अजय कुमार ने अंपायरिंग और उमंग मिश्रा ने स्कोरिंग की।