प्रयागराज। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ की ओर से संयुक्त रूप से मऊ में खेली जा रही राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक प्रतियोगिता में प्रयागराज मंडल की टीम ने रविवार को लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज को 1-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
मैच के पहले हाफ में प्रयागराज मंडल के अब्दुल्लाह ने काफी शानदार पास दिया, जिसे शिवांग ने गोल में तब्दील कर दिया। दूसरे हाफ में कोई भी टीम गोल नही कर सकी। प्रयागराज मंडल की टीम ने अपने चारों मुकाबले जीते और ग्रुप में टॉप पर रहते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
एसोसिएशन के सचिव मकबूल अहमद ने बताया कि अयोध्या, बरेली और लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज जैसी सशक्त टीमों को हराना प्रयागराज मंडल के लिए बड़ी उपलब्धि है। क्वार्टर फाइनल में प्रयागराज मंडल का मुकाबला 24 जनवरी को होगा। संवाद