फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बेसिक टीचर्स एकादश ने पीडब्लूडी को हराया

Sun, 22 Jan 2023 07:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। रिपब्लिक डे कप टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में बेसिक टीचर्स एकादश ने पीडब्लूडी प्रयागराज सुपर किंग्स एकादश को 75 रन से हराया। झूंसी स्थित भानु प्रताप क्रिकेट अकादमी मैदान पर रविवार को खेले गए मैच में टॉस जीतकर बेसिक टीचर्स इलेवन ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 186 रन (विशाल प्रकाश 68, अभिषेक शुक्ल 55 नाबाद, अरुण त्रिपाठी 2/45) बनाए।
विज्ञापन

जवाब में पीडब्लूडी एकादश की पूरी टीम 19 ओवर में 111 रन (अरुण त्रिपाठी 21, आयुष तिवारी 2/04, अनुराग द्विवेदी 2/16, विजय तिवारी 2/26) ही बना सकी। विशाल प्रकाश को एआरपी बहादुरपुर जितेंद्र राम ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें