फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : शहरियों को टीकाकरण कराने के लिए प्रतापपुर केंद्र में मिल रहा स्लॉट

Mon, 10 May 2021 12:13 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • टीकाकरण के नए नियम से परेशानी, कोविन पोर्टल दे रहा दगा, स्लॉट मिलना मुश्किल
विज्ञापन
prayagraj news : कोरोना का टीका लगवाती महिला। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना टीकाकरण कराने की सहूलियतें समाप्त हो गई हैं। दस मई यानी सोमवार से 45 वर्ष की आयु से अधिक लोगों को अब टीका लगवाने से पहले पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। वहीं इस संबंध में जारी नए निर्देशों से लोग परेशान हैं। कोविन पोर्टल दगा दे रहा है, लोग घंटों परेशान हो रहे हैं पर पंजीकरण नहीं हो पा रहा है। यही नहीं शहरियों को टीकाकरण कराने के लिए प्रतापपुर केंद्र पर स्लॉट मिल रहा है। पोर्टल की खामियों संबंधी शिकायतों की भरमार है, लेकिन स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी किसी भी तरह की मदद या निर्णय लेने में असमर्थ हैं।

 

8 से 44 आयु वर्ग के लिए अब बीस केंद्रों पर टीकाकरण

शासन ने 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के लिए टीकाकरण केंद्रों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ डॉ पभाकर राय ने इस आयु वर्ग के लोगों के लिए सोमवार से बीस केंद्रों पर टीकाकरण कराने के प्रबंध किए हैं। अभी तक शहर में चार और ग्रामीण इलाकों में छह केंद्रों पर 18 से 44 वर्ष तक के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा था। दस दिन बाद दस केंद्र बढ़ाए गए हैं। अब ग्रामीण इलाकों में 16 और शहर में चार केंद्रों पर कोरोना टीकाकरण किया जाएगा। 
विज्ञापन


आज से इन केंद्रों पर लगेगा 18 से 44 वर्ष तक के लोगों को टीका
कोरोना टीकाकरण के नोडल अधिकारी डॉ. आरएस ठाकुर के मुताबिक जिले में एक मई से 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के लिए दस केंद्र थे । शासनदेश के अनुपालन में दस मई से बीस केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। केंद्रों की सूची इस प्रकार है-
शहरी क्षेत्र
0 मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज (चार सत्र)
0 जिला महिला चिकित्सालय(डफरिन)- दो सत्र
0 मनोहरदास नेत्र चिकित्सालय (एमडीआई)- एक सत्र
0 टीबी सप्रू चिकित्सालय - दो सत्र
0 नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दारागंज- एक सत्र
ग्रामीण क्षेत्र
0 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र-जसरा-एक केंद्र
0 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र-सैदाबाद- एक केंद्र
0 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झूंसी- एक सत्र
0सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र- हंडिया- एक सत्र
0सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र-- कोटवा एट बनी-एक सत्र
0 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र- चाका- एक सत्र
0सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र- प्रतापपुर-एक सत्र
0सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र- बहरिया-एक सत्र
0सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र- मऊआइमा- एक सत्र
0 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र- सोरांव- एक सत्र
0सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र- शंकरगढ़- एक सत्र
0 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र- मांडा- एक सत्र
0 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र- मेजा- एक सत्र
0 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र- रामनगर- एक सत्र

रविवार को टीकाकरण नहीं फिर भी पोर्टल ने दिया स्लॉट
कोविन पोर्टल की गड़बड़ियां आम लोगों के साथ बुजुर्गों पर भारी पड़ रही हैं। घंटों जूझने के बाद टीकाकरण के लिए पंजीकरण कराना किसी जंग जीतने से कम नहीं है। वहीं किसी तरह टीकाकरण के लिए स्लॉट मिलने के बाद भी केंद्र से मायूस होकर लौटना किसी के लिए भी कष्टकारी हो सकता है। ऐसा ही एक मामला संज्ञान में आया जिसमें रविवार नौ मई के लिए स्लॉट बुक किया गया, लेकिन केंद्र पर ताला लटका था। कारण रविवार को टीकाकरण न होना पर सवाल है कि पोर्टल पर स्लॉट कैसे मिल गया। ममता त्रिवेदी को कोविन पोर्टल पर स्लॉट मिला। मैसेज आया कि आपकी बुकिंग आईडी 63581007172350 है, वेरिफिकेशन कोड 2350 है, आप मेडिकल कॉलेज केंद्र पर रविवार को तीन से छह बजे के बीच पहुंचकर टीकाकरण कराएं। ममता अपने पति के साथ केंद्र पर गईं तो वहां ताला लटका था। भटकने के लिए जब कुछ लोगों से पूछा तो बताया गया कि रविवार को टीकाकरण नहीं होता है। इसके बाद से ममता दोबारा पंजीकरण कराने को परेशान है, लेकिन हाल फिलहाल की तिथि पर उन्हें किसी केंद्र पर स्थान नहीं मिल रहा है। 
विज्ञापन


29 हजार वैक्सीन डोज आई, कुछ दिन राहत
कोरोना वैक्सीन भंडार में शनिवार को 29000 कोवीशील्ड वैक्सीन की डोज आई हैं। इससे फिलहाल अगले कुछ दिन 18 से 45 आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण किया जा सकेगा। वहीं 45 पार लोगों के लिए 20 हजार वैक्सीन डोज का स्टाक है। नोडल अधिकारी के मुताबिक पोर्टल पर स्टाक देखकर केंद्रीय भंडार से स्वत: वैक्सीन आवंटित की जाती हैं। वैक्सीन की कमी नहीं है। वहीं जानकारों के मुताबिक वैक्सीन की कमी के कारण 45 पार लोगों के लिए पंजीकरण अनिवार्य किया गया है।

अगले दस दिन कहीं नहीं है स्लॉट
18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के लिए फिलहाल हफ्ते दस दिन के लिए कहीं किसी केंद्र पर स्लॉट उपलब्ध नहीं है। रविवार को पंजीकरण के लिए कोविन पोर्टल पर जूझ रहे लोगों को सिर्फ प्रतापपुर केंद्र पर दस लोगों के लिए स्थान रिक्त था। अब मुश्किल है कि शहर से कोई बंदी के बीच प्रतापपुर टीका लगाने कैसे जाएगा। इस संबंध में स्थानीय स्तर पर अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें