फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज शूटआउट:: अतीक के करीबी जफर के घर पर चला बुलडोजर, इसी मकान में रहती थी शाइस्ता परवीन

Wed, 01 Mar 2023 03:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

संगमनगरी में अधिवक्ता उमेश पाल हत्याकांड में पूर्व सांसद अतीक अहमद के करीबियों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। अतीक अहमद के करीबी बिल्डर और घर के बगल में रहने वाले खालिद जफर की अवैध संपत्ति पर प्रयागराज विकास प्राधिकरण का बुलडोजर गरज रहा है। 
विज्ञापन
Prayagraj : उमेश पाल हत्याकांड में जफर के घर को ध्वस्त कर दिया गया। इसी में शाइस्ता परवीन रहती थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संगम नगरी में अधिवक्ता उमेश पाल हत्याकांड में पूर्व सांसद अतीक अहमद के करीबियों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। अतीक अहमद के करीबी बिल्डर और घर के बगल में रहने वाले खालिद जफर की अवैध संपत्ति को प्रयागराज विकास प्राधिकरण के बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया।

विज्ञापन










खालिद जफर के घर से दो विदेशी बंदूक और एक तलवार बरामद हुई है। बरहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों बंदूक लाइसेंसी है या बिना लाइसेंसी है। चकिया में दो मंजिला इमारत में ही उमेश पाल की हत्या के बाद शूटर अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता से मिलने आए थे और मिलने के बाद फरार हो गए थे।

बता दें कि उमेश पाल की हत्या के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन में कहा था कि हम माफिया को मिट्टी में मिला देंगे। उनके इस बयान का असर अब जमीन पर दिखाई देने लगा है। बुलडोजर की पहली कार्रवाई बिल्डर जफर के घर पर हुई है। जफर के इसी मकान में शाइस्ता परवीन बच्चों के साथ रहती थी। बताया जा रहा है कि खालिद जफर ने उमेश पाल की हत्या करने वाले शूटर को थोड़ी देर के लिए पनाह दी थी। इससे जफर पुलिस के निशाने पर आया और आज उसके अवैध निर्माण को जमींदोज किया जा रहा है।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि उमेश पाल और उनके सरकारी गनर की हत्या के बाद शूटर यहीं पर आए थे, जहां उनकी मुलाकात अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन से हुई थी और इसके बाद सभी शूटर यहीं से फरार हो गए थे,जिन्हें पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

एक तरफ जहां बुलडोजर गरज रहा है तो वहीं दूसरी तरफ आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस की एक टीम ने लखनऊ के महानगर में यूनिवर्सल अपार्टमेंट में पूर्व सांसद अतीक अहमद के फ्लैट पर छापा मारा। अतीक अहमद के फ्लैट 202 पर ताला लगा था। उमेश पाल की हत्या के बाद शूटरों के इसी अपार्टमेंट में रुकने की बात सामने आई थी। पुलिस ने इस दौरान पार्किंग में खड़ी अतीक अहमद की लैंड क्रूजर और मर्सिडीज कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

उमेश पाल की हत्या का मुख्य आरोपी असद अहमद है। असद को आखिरी बार हफ्ता भर पहले अपार्टमेंट में देखा गया था और उसके साथ रहने वाले लोग 24 तारीख की शाम से यहां से गायब है, अपार्टमेंट के आस पड़ोस के लोगों से असद और उनके किसी भी आदमी की कोई बातचीत नहीं थी। यह लोग यहां महीने में लगभग 15 दिन ही रहा करते थे। असद की तलाश में एसटीएफ जुटी है। पुलिस असद के परिचितों और मददगारों की कुंडली खंगाल रही है।

बताया जा रहा है कि एसटीएफ की टीम ने फ्लैट का ताला तोड़कर अंदर से कुछ कागजात और सबूत लिए गए और उसके साथ ही नीचे खड़ी दो लग्जरी गाड़ियों को भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। आरोपियों की तलाश में लखनऊ से लेकर प्रयागराज तक छापेमारी जारी है। इसके साथ ही आरोपियों के अवैध निर्माण पर भी बुलडोजर चलना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें