फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज: दरिंदों ने पार कर दी हैवानियत की हदें, छात्रा की चोटें बयां कर रहीं दरिंदगी की दास्तां

Mon, 25 Feb 2019 11:30 AM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

बीएएमएस छात्रा के साथ दरिंदगी की हदें पार कर दी गई। अगवा करने के बाद आरोपी उसे छह घंटे तक हाईवे पर ही कार में घुमाते रहे और लात-घूंसों व बेल्ट से पीटते रहे। सिगरेट से भी जलाया। अस्पताल में भर्ती छात्रा के शरीर पर मौजूद चोटें उसके साथ हुई दरिंदगी की दास्तां बयां करती रहीं। परिजनों का आरोप है कि अगवा करने के तुरंत बाद सबसे पहले बेटी का मोबाइल और फिर नकदी, चेन छीन लिया गया। विरोध पर आरोपियों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। लात-घूंसों के साथ ही उसे बेल्ट से पीटा गया।

विज्ञापन


उसे कार में ही प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर छह घंटे तक घुमाया जाता रहा। इस दौरान आरोपी उसकी पिटाई भी करते रहे। बेतहाशा पिटाई के बाद भी जी नहीं भरा तो चेहरे व शरीर पर कई अन्य जगहों पर सिगरेट से दागा गया। परिजनों का कहना है कि बेटी ने आपबीती सुनाई तो उनके साथ ही पुलिसवाले भी स्तब्ध रह गए। उसने बताया कि वह मिन्नतें करती रहीं, लेकिन आरोपियों ने उसकी एक नहीं सुनी। 

अंधेरा होने पर उसे झूंसी में किसी अज्ञात स्थान पर ले जाकर कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद बारी-बारी से दुराचार किया। वह चीख न पाए, इसके लिए उसके मुंह पर कपड़ा भी बांध दिया था। आरोपियों ने जमकर शराब भी पी रखी थी। रात 9.30 बजे के करीब सभी नशे में धुत हो गए थे। इसी दौरान मौका पाकर वह कमरे से भागी और फिर राहगीरों से मदद मांगी।

विज्ञापन

 
विज्ञापन

मेडिकल की छात्रा से गैंगरेप का मुख्य आरोपी सागर यादव - फोटो : अमर उजाला, प्रयागराज
मुंह पर सूजन, चेहरे पर दागने के निशान
बेतहाशा पिटाई से पीड़िता को गंभीर चोटें आई हैं। परिजनोें ने बताया कि पिटाई से गंभीर चोट आने के चलते उसके मुंह में सूजन आ गई है। यही नहीं चेहरे पर सिगरेट से जलाने के भी निशान हैं। आंखों के नीचे भी चोट आई है। घटना से पिता समेत अन्य परिजन गहरे सदमे में थे। छोटे भाई ने बताया कि सुबह उसकी बहन को मेडिकल के लिए अस्पताल लाया गया। इस दौरान गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर लिया।

कभी साथ में पढ़ता था आरोपी
सूत्रों की मानें तो मुख्य आरोपी सागर कभी छात्रा के साथ पढ़ाई करता था। अल्लापुर में रहने के दौरान ही छात्रा कंप्यूटर कोर्स कर रही थी। वहीं पर उसकी मुलाकात सागर से हुई थी। हालांकि, परिजनों ने इस बात की जानकारी से इंकार किया। झूंसी पुलिस के मुताबिक, घटना में प्रयुक्त कार मुख्य आरोपी सागर की है जो झूंसी का ही रहने वाला है। पूछताछ में उसने बताया है कि कार अन्य दो नामजद आरोपियों अमित व विनीत पासी के पास है। उनके बारे में पता चला है कि दोनों उतरांव के रहने वाले हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

तीन लाख रुपये की फिरौती भी मांगी
परिजनों ने पुलिस को जो तहरीर दी है उसमें यह भी आरोप लगाया है कि आरोपियों ने बेटी को अगवा करने की जानकारी देते हुए उनसे तीन लाख की फिरौती भी मांगी थी। पिता की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि रात आठ बजे के करीब उनके बेटे के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया। कहा गया कि अपनी बहन की जान बचाना चाहते हो तो तीन लाख रुपये लेकर हंडिया पेट्रोल पंप पर आओ। बदहवास हालत में घरवाले हंडिया पहुंचे तभी भांजे ने फोन कर बताया कि छात्रा जख्मी हाल में झूंसी में मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें