फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे 18 अनुदेशकों की सेवाएं समाप्त

Mon, 13 Dec 2021 09:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज

सार

बीएसए ने इन अनुदेशकों को पत्र जारी कर विद्यालय में उपस्थित होकर शिक्षण कार्य करने का अवसर दिया। इसके बाद भी 18 अनुदेशक विद्यालय नहीं आए।
विज्ञापन
बर्खास्त
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के 18 अनुदेशकों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। संविदा पर तैनात ये सभी अनुदेशक लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे थे। इसके चलते जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने डीएम के अनुमोदन पर इनके खिलाफ कार्रवाई की है। जिले में तमाम अनुदेशक लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे थे। इसकी जानकारी होने पर बीएसए ने इन अनुदेशकों को पत्र जारी कर विद्यालय में उपस्थित होकर शिक्षण कार्य करने का अवसर दिया। इसके बाद भी 18 अनुदेशक विद्यालय नहीं आए। इसकी जानकारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने जिलाधिकारी प्रयागराज को दी।

विज्ञापन


डीएम के अनुमोदन पर बीएसए ने अनुदेशक मिथिलेश कुमारी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय मंसूराबाद, प्रीति मौर्य, दुखियापुर , राकेश कुमार पांडेय, भसुंदर कला, मोहम्मद तसलीम आरिफ, बींदा, नितिन कुमार और सुधा कनौजिया, ऊंचडीह ज्ञान चंद्र, मोहिउद्दीनपुर, प्रीति सिंह मोहब्बतगंज, महेंद्र सिंह कुशवाहा, फूलपुर , गगौर में सुनील कुमार यादव के अलावा वीरभानपुर में सपना कुमारी, कजासा में मंजू देवी, सराय सुल्तान में रीति पाल, लेड़ियारी में नीलेश कुमार मिश्र, मडफाकला में रामपाल, बजहा में रुचि मिश्रा, नैका में नीतू सोनी, दलापुर में भाग्यवंती कुशवाहा की संविदा अनुपस्थिति की तिथि से समाप्त कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें