लूकरगंज में इंजीनियर के संपर्क में आने वालों की तलाश स्वास्थ्य विभाग अभी कर रहा है। रविवार को भी उनके संपर्क में आठ लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है। इंजीनियर के संपर्क में आने वाले अब तक 30 लोगों से अधिक के नमूने भेजा जा चुके हैं। इसमें उनकी फैमिली के लोग ही पॉजिटिव आए हैं।
इंजीनियर की कोरोना से मौत हो चुकी है लेकिन उनके पॉजिटिव आने के बाद से इस इलाके को हॉटस्पॉट घोषित कर तीन किलोमीटर के दायरे में स्वास्थ्य अभियान शुरू कर दिया गया था। कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि 10 दिनों से चल रहे अभियान में 18848 घरों तक स्वास्थ्य टीमें पहुंची और 85000 लोगों का परीक्षण किया गया। 18 लोग ऐसे रहे जो ज्यादा संदिग्ध रहे। उनमें से उनके परिवार के सदस्य तो थे ही, उनके दोस्त और काम करने वाले लोग भी शामिल थे।
परिवार के पांच लोगों के अलावा और कोई पॉजिटिव नहीं आया है। रविवार को भी आठ लोगों के नमूने भेजे गए हैं। उनकी रिपोर्ट सोमवार को आएगी। डॉ. सहाय ने बताया कि इसके लिए शहर की 10 पीएचसी की 69 टीमों को लगाया गया था। रविवार को इलाके में स्वास्थ्य परीक्षण का कार्य पूरा हो गया है। उनके संपर्क में आने वाले आठ और संदिग्ध लोग बचे हैं उनके नमूने लेकर रविवार को भेज दिए गए हैं। सर्वे का काम पूरा होने के बाद शहर में संक्त्रस्मण की संभावना फिलहाल नहीं लग रही है।
प्रतापगढ़, फतेहपुर के एक-एक मरीज भर्ती
प्रयागराज। कोटवां-बनी स्थित कोविड-19 लेवल-1 हॉस्पिटल में रविवार को प्रतापगढ़ और फतेहपुर के एक-एक मरीजों को भर्ती किया गया है। हॉस्पिटल के नोडल डॉ. वीके मिश्रा ने बताया कि दोनों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट रविवार को ही आई है। इसके बाद दोनों को यहां लाया गया है। दोनो बाहर से आए हैं।