फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : संस्कृति मंत्रालय में होगी आरआरसी चेयरमैन अतुल मिश्र नई की तैनाती 

Mon, 29 Nov 2021 08:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज

सार

प्रयागराज में आरआरसी का चेयरमैन कौन बनेगा वह अभी तय नहीं है, लेकिन यहां इस पद के लिए अभी दो नाम सामने आए हैं। इसमें उत्तर मध्य रेलवे में तैनात मनीष खरे और चितरंजन रेल इंजन कारखाना से रिलीव हुए आशीष कुमार के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
ट्रांसफर(सांकेतिक) - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी) प्रयागराज के चेयरमैन अतुल मिश्र की नई पारी अब संस्कृति मंत्रालय दिल्ली में होगी। सोमवार की शाम वह आरआरसी प्रयागराज से रिलीव हो गए। यहां 17 माह के कार्यकाल के दौरान हुए तमाम बदलावों की वजह से वह खासा चर्चित भी रहे। 

विज्ञापन


प्रयागराज में आरआरसी का चेयरमैन कौन बनेगा वह अभी तय नहीं है, लेकिन यहां इस पद के लिए अभी दो नाम सामने आए हैं। इसमें उत्तर मध्य रेलवे में तैनात मनीष खरे और चितरंजन रेल इंजन कारखाना से रिलीव हुए आशीष कुमार के नाम शामिल हैं। बताया जा रहा है कि एक दो दिन में तय हो जाएगा कि यहां चेयरमैन के पद पर कौन काबिज होगा। उधर अतुल मिश्र के17 माह के कार्यकाल के दौरान कई उपलब्धि भी उनके खाते में आई।

पांच वर्ष के अंतराल के बाद उन्होंने दो बार अप्रेंटिंस के लिए आवेदन प्रक्रिया करवाई। रेल परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने वाले 50 से अधिक अभ्यर्थियों को डिबार भी किया। कल्चरल कोटा, स्काउट कोटा के तहत नियुक्ति प्रक्रिया करवाने के साथ ही खेलकूद कोटे के तहत आवेदन प्रकिया शुरू की। ग्रुप डी की परीक्षा के लिए कंट्रोल कमांड सेंटर बनाने के साथ ही सभी केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से करवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें