इस तरह से होगा बसों का संचालन
विद्या वाहिनी मैदान, एमजी मार्ग : वाराणसी, गोरखपुर, जौनपुर, आजमगढ़, मिर्जापुर, बांदा मार्ग।
प्रिंटिंग कॉलेज मैदान, तेलियरगंज : लखनऊ, हल्द्वानी, अयोध्या, बस्ती मार्ग।
लीडर रोड बस स्टेशन : कानपुर, कौशाम्बी, दिल्ली, आगरा मार्ग।
परेड मैदान और नेहरू पार्क को भी देखा जा रहा विकल्प के रूप में
यूपी रोडवेज परेड मैदान और नेहरू पार्क को भी बसों के संचालन के लिए विकल्प के रूप में देख रहा है। हालांकि, ये दोनों ही मैदान सेना के अधीन हैं। यहां सेना की अनुमति मिलने पर ही संचालन संभव होगा। बसों का संचालन किस स्थान से किया जाए, इसके लिए रोडवेज अफसर मंगलवार को सीआरओ से मुलाकात करेंगे। उसके बाद ही तय हो पाएगा कि सिविल लाइंस और जीरो रोड बस स्टेशन की बसें किस स्थान से संचालित होंगी। -रविंद्र कुमार सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, यूपी रोडवेज प्रयागराज परिक्षेत्र